Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इंग्लैंड में आया कोरोना का नया रूप काफी संक्रामक, तेजी से फैलने वाला : सत्येंद्र जैन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2020

Last updated on: Dec 23, 2020, 00:00 IST

इंग्लैंड में कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आया है, जिसे लेकर दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है। दिल्ली में बीते दिनों इंग्लैंड से दिल्ली आने वाले सभी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक जिन लोगों की जानकारी मिली है, उन सभी की जांच दिल्ली सरकार द्वारा शुरू कर दी गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "हम इस मामले पर अपनी नजर जमाए हुए हैं। पिछले 2 हफ्तों में इंग्लैंड से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों का पता लगाया जा रहा है। हम उन सभी यात्रियों कि पहचान व जांच शुरू कर चुके हैं। किसी भी संक्रमण से खुद को बचाने का एकमात्र तरीका मास्क पहनना और नियमित रूप से सावधानी बरतना है।"स्वास्थ्य मंत्री ने इंग्लैंड में कोरोना वायरस के नए स्वरूप पर जारी दिशा-निर्देश पर कहा, "वैज्ञानिकों के अनुसार, वायरस का यह नया स्वरूप काफी संक्रामक है और तेजी से फैल रहा है। कोरोनो वायरस समय के साथ अपना स्वरूप बदल सकता है, लेकिन मेरी सभी से यही अपील है कि सावधान रहें और घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहनें। अगर हम नियमों का पालन करेंगे, तो हमें वायरस के किसी भी स्वरूप से घबराने की आवश्यकता नहीं है।"स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली वासियों के सहयोग की सराहना की और कहा कि दिल्ली वासियों ने पूरी सावधानी से सभी कोरोना नियमों का पालन किया है और यही कारण है कि आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं।बीते 24 घंटे में सामने आए नतीजों के मुताबिक दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 8 महीनों में सबसे कम रही है। दिल्ली में लगातार पिछले 3 दिनों से 1000 से कम नए केस आए हैं। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार प्रतिदिन 80,000 टेस्ट कर रही है।स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पूरे देश में सबसे कम पॉजिटिविटी दर है। दिल्ली सरकार ने वैक्सीन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को रखने एवं उसे बांटने के लिए सभी तरह का प्रबंध कर लिया गया है और अब बस वैक्सीन आने का इंतजार है।हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर को पहले चरण में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि वैक्सीन आने का मतलब यह नहीं है कि इस वायरस का खतरा पूरी तरह से खत्म हो गया है।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में 939 कोरोना के नए केस सामने आए और वहीं पॉजिटिविटी दर 1.14 प्रतिशत थी। मंगलवार को दिल्ली में कुल 82,000 टेस्ट किए गए थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है और बीते 8 महीनों में यह दर सबसे कम है। दिल्ली में कोरोना मरीज के लिए उपलब्ध बेड के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि फिलहाल सिर्फ 2800 बेड पर ही मरीज हैं और लगभग 50 प्रतिशत आईसीयू बेड भी अभी उपलब्ध हैं।दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार 1000 से कम नए केस सामने आ रहे हैं और पॉजिटिविटी दर भी नियंत्रण में है। दिल्ली में पूरे देश से सबसे कम पॉजिटिविटी दर है।

 

Tags: Satyendra Jain , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD