Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

किसान आंदोलन को दबाने के लिए बदले की भावना से केंद्र सरकार की शह पर की इनकम टैक्स ने रेड - विजय इंदर सिंगला

कैबिनेट मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने मक्खू स्थित आढ़तिया एसोशिएशन के प्रधान विजय कालड़ा के घर की मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 19 Dec 2020

Last updated on: Dec 19, 2020, 00:00 IST

केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए हर तरह के हत्थकंडें अपना रही है। बीते दिनों आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान श्री विजय कालड़ा के घर केंद्र सरकार की शह पर की गई इनकम टैक्स की रेड पूरी तरह से बदले की भावना है।शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने मक्खू स्थित आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान श्री विजय कालड़ा के घर पहुँचने पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कल से लगातार पंजाब के आढ़तियों के पर इनकम टैक्स के रेड हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आढ़तियों और किसानों का गहरा रिश्ता है और बहुत लंबे समय से दोनों वर्गों ने आपस में मिल कर व्यापार ही नहीं हर सुख- दुख की घड़ी में एक-दूसरे का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान, मजदूर, दुकानदार सभी की तरफ से एक परिवार के रूप में काम किया जाता है। पिछले दिनों से यह देखने में आया है कि केंद्र सरकार के अधीन सी.आर.पी.एफ के जवानों की दो बसें भर कर इनकम टैक्स की टीम ने आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान श्री विजय कालड़ा के घर रेड किया। कल प्रात:काल पटियाला में वहाँ के जिला प्रधान रजिन्दर राणा के घर भी सी.आर.पी.एफ के साथ मिलकर इनकम टैक्स ने रेड की और साथ ही समाना में भी आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान पवन बांसल के घर में जाकर रेड की गई और इसी तरह नवां शहर में भी एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू जी के घर रेड की गई, जोकि किसान आंदोलन को दबाने के लिए बदले की भावना ही है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर कानूनों को रद्द करने का काम किया तो कैप्टन अमरिन्दर सिंह के घर भी ई.डी. ने पत्र भेज कर उन पर और उनके परिवार पर भी पर्चा दर्ज करने का काम किया। 

इसके बाद जब दिल्ली में केंद्र सरकार के मंत्री ने किसानों के साथ बातचीत की तो उन्होंने किसानों को ही आपस में तोडऩे का काम किया। अब जब केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को बंद करने में नाकाम रही है तो पंजाब में आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान को सी.आर.पी.एफ की दो बसें भर कर इनकम टैक्स की रेड करके डराने की कोशिश की है जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि किसान या आढ़ती किसी भी तरह के साथ केंद्र सरकार के हत्थकंडे से न ही डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे।उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दौरान जब किसान आंदोलन शुरू हुआ था तो उन्होंने संगरूर में सभी किसानों के साथ मीटिंग की थी और उस मीटिंग में भी सभी आढ़तिया एसोशिएशन के प्रधानों ने किसान भाइयों का साथ देने का वायदा किया था और उस समय से लेकर अब तक चाहे किसानों की तरफ से दिल्ली में धरने दिए गए या किसानों के हक के लिए खड़े हुए, हर संघर्ष में सभी जत्थेबंदियां और एसोसिएशन ने किसानों का साथ दिया। अब जब आढ़तियों भाइयों ने दिल्ली में किसानों को समर्थन देने की बात की तो यह बात केंद्र सरकार को नहीं हजम हुयी और इनकम टैक्स की रेड करके इस तरह की कार्यवाहियों को अंजाम दिया गया।उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान, आढ़तियों और मजदूर सभी किसान भाइयों के साथ डट कर खड़े हैं, खड़े रहेंगे और मरते हुए दम तक इकठ्ठा होकर अपने हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर घर के मैंबर की तरफ से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में पंजाब और देश के लिए बलिदान दिया है, जिसमें चाहे देश की आजादी हो, आतंकवाद का समय हो कभी भी पंजाबी पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने समूह किसान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के साथ घबराने की जरूरत नहीं है और हर हालत के में यह काले कानूनों को रद्द करके ही हटेंगे।इस मौके पर आढ़तियों एसोशिएशन के प्रधान श्री विजय कालड़ा, पूर्व मंत्री पंजाब स. इन्द्रजीत सिंह जीरा, प्रधान नगर पंचायत मक्खू श्री महिंद्र मदान, चेयरमैन मार्केट कमेटी स. गुरमेज सिंह बाहरवाली समेत आदरणीय सज्जन उपस्थित थे।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD