Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुलाह हलके के मैंझा में बनेगा नेचर पार्क : विपिन सिंह परमार

2 करोड़ से बनेगा खूबसूरत नेचर पार्क : राकेश पठानियां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 17 Dec 2020

Last updated on: Dec 17, 2020, 00:00 IST

विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज वीरवार को सुलाह विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैंझा में न्यूगल नदी के साथ खुले स्थान का दौरा किया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह स्थान धौलाधार पर्वत श्रृंखला के आंचल में न्यूगल नदी के किनारे खूबसूरत स्थान हैं। इस स्थान के सौंदर्य को निखारने के लिये प्रदेश के अतिरिक्त देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले पर्यटक पहुंचते हैं। इस स्थान को पर्यटकों के लिये अधिक मात्रा में आकर्षण का केंद्र बनाने तथा सुविधाओं का सृजन करने के लिये अधिक सुविधाओं का सृजन किया जायेगा। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह मनमोहक स्थान है जहां एक विशाल मैदान भी है और प्राकृतिक सौंदर्य भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी स्थान का निरीक्षण किया था।इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि यहां नेचर पार्क बनाने के लिये 2 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिये वन विभाग ने पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि नेचर पार्क के कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जायेगा।उन्होंने कहा कि यह अपने आप मे बेहतर नेचर पार्क होगा जिसमें पालमपुर के अलावा देश भर के पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र होगा।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, सीसीएफ अनिल जोशी, एसीएफ अरुण कुमार, पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक  विनय शर्मा, पूर्व विधायक परवीन शर्मा, जिला वन अधिकारी नितिन पाटिल, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, मंडलाध्यक्ष कैप्टन देश राज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद, जोध सिंह गांधी  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Palampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD