Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

मनीष तिवारी ने जिला रूपनगर में केंद्र व पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास स्कीमों की प्रगति का लिया जायजा

सांसद द्वारा डिस्टिक डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक में जिले के समूह प्रोग्राम अफसरों से विकास स्कीमों के बारे की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 14 Dec 2020

Last updated on: Dec 14, 2020, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी द्वारा आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स रूपनगर में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक की गई। उन्होंने जिले के समूह प्रोग्राम अफसरों से राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जिले में चलाई जा रही विकास स्कीमों की प्रगति का जायजा लिया। मनीष तिवारी ने जिला प्रशासन की इस बात पर प्रशंसा की कि विकास कार्यो को पूरा करने हेतु तय किए गए मापदंडों पर रूपनगर जिला राज्य में अव्वल नंबर पर आया है।मीटिंग में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी, एसएसपी अखिल चौधरी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास दिनेश वशिष्ठ के अलावा समूह विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी ने जिले में चल रही अलग-अलग विकास स्कीमों की मौजूदा स्थिति बारे सांसद को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला रूपनगर के लिए गर्व की बात है कि 12 दिसंबर को केंद्र सरकार द्वारा जिला रूपनगर के शहर और वैलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) भलड़ी को सर्वोत्तम पुरस्कार के लिए चुना गया है।सांसदों ने सेहत विभाग की स्कीमों का जायजा लेते हुए तसल्ली प्रकट की और कहा कि सेहत विभाग ने कोरोना के दौरान अपनी जिम्मेदारियों से बढ़कर काम करके राजे का नाम रोशन किया है।उन्होंने सेहत विभाग की जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय लेप्रोसी प्रोग्राम, राष्ट्रीय टीवी प्रोग्राम के अधीन किए गए कामों का विस्तार में जायजा लिया। इसके अलावा, शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना महामारी के दौरान बच्चों को ऑनलाइन प्रणाली के जरिए दी जा रही शिक्षा के बारे में भी जानकारी ली और उन्होंने बच्चों का वजीफा स्कीम के तहत दिए गए फंडों की जानकारी भी हासिल की। इसके अलावा जिन प्रमुख स्कीमों की समीक्षा की गई, उनमें जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग, बिजली विभाग, ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने हेतु चलाई जा रही जल जीवन मिशन स्कीम, नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट, कृषि विभाग द्वारा किसानों के कल्याण हेतु किए जा रहे विकास कार्यों, बागवानी विभाग में विकास कार्यों का भी विस्तार में जायजा लिया गया। मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत दी गई ग्रांटों और इससे जरूरतमंदों को मिले की जानकारी भी जिलाधिकारियों से प्राप्त की।

 

Tags: Manish Tewari , Rupnagar , Ropar , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Pawan Dewan , Sonali Giri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD