Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

वाणी कपूर ने बताया, अक्षय कुमार ने बेल बॉटम की यात्रा को कैसे 'खास' बनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Dec 2020

Last updated on: Dec 09, 2020, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने बेल बॉटम फिल्म में अपने सह-अभिनेता अक्षय कुमार की प्रशंसा की है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ धूप की सुनहरी किरणों वाली एक सेल्फी साझा की है। फोटो में दोनों ही कलाकार मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में वाणी ने पिंक कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की जैकेट पहनी हुई है। वहीं अक्षय कुमार का कुछ चेहरा उनकी ब्लू-ग्रे हुडी जैकेट से ढका हुआ है। वाणी ने फोटो को कैप्शन में लिखा, "अक्षय सर, आप शानदार हैं। आपने मेरे लिए इस यात्रा को बहुत खास बना दिया है। मैं आपके साथ की गई मस्ती को तब तक याद रखूंगी जब तक हम दोबारा नहीं मिलते।" 

वाणी ने हाल ही में अक्षय कुमार के लिए कहा था, "मेरे लिए अक्षय सर हर तरीके से एक सुपरस्टार हैं। मैं उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं। वह एक अभिनेता के तौर पर बहुत ही आकर्षक हैं। वह एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर हर चीज में सर्वश्रेष्ठ हैं। वह इतने प्रतिभाशाली और अनुभवी हैं कि कोई भी हर समय उन्हें देखकर उनसे सीख सकता है।" रंजीत एम.तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है। इसमें हुमा कुरैशी और लारा दत्ता ने भी अभिनय किया है। यह 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी।

 

Tags: Vaani Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Bell Bottom , Akshay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD