Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिलाधीश ने हथियारबंद सेना झंडा दिवस पर बेमिसाल बहादुरी के लिए फ़ौजी जवानों को किया सलाम

देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की सुरक्षा के लिए हथियारबंद सेना की तरफ से निभाई जाने वाली अहम भूमिका को किया याद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 Dec 2020

Last updated on: Dec 07, 2020, 00:00 IST

शहीद फ़ौजी सिपाहियों को भारतीय मिट्टी के सम्मान की रक्षा करने के दृढ़ इरादे और बहादुरी के लिए हथियारबंद सेना झंडा दिवस पर याद करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें सशस्त्र बलों के साथ अपनी इकजुट्टता दोहराते और पूर्व सैनिकों की सेवाओं को याद करने का अवसर देता है।पंजाब स्टेट वर मैमोरियल में हथियारबंद सेना झंडा दिवस यादगारी समारोह में शहीदों और फौजियों को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि भारतीय फौजियों की हिम्मत उस ऊंचाई से भी ऊंची है, जहां वे तैनात हैं।उन्होंने कहा कि हर फ़ौजी जवान अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने की वचनबद्धता रखता है, और वर्दी पहनकर देश की सेवा करना हर व्यक्ति के लिए बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि फ़ौजी हमारे देश की सीमाओं की चौकीदारी के लिए कठिन हालातों में भी अपना फ़र्ज़ निभाते हैं।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह जानकर कि बहादुर फ़ौजी जवान हमारे देश की सीमाओं की चौकीदारी कर रहे हैं, तभी हम चैन की नींद सोते हैं। झंडा दिवस फंड प्रति लोगों को स्वैच्छा से खुले दिल के साथ योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह हमारे बहादुर फौजियों की तरफ से निभाई जाने वाली सेवाओं के प्रति नम्र योगदान और सत्कार का चिह्न है, जो हमारे देश की सीमाओं की 24 घंटे चौकीदारी करते हैं।उन्होनें कहा कि कोई भी बुज़ुर्ग या सेवामुक्त सिपाही और उनके पारिवारिक सदस्य किसी भी तरह की मुश्किल आने पर उनके साथ संपर्क कर सकते हैं।घनश्याम थोरी ने सशस्त्र बलों के फ़ौजी जवानों की भलाई के लिए एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने का भी ऐलान किया।मेजर जनरल आरके सिंह, ग्रुप कमांडिंग अधिकारी (मुख्यालय 91) सब एरिया ने भी भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा निभा रहे और सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मान दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इन सैनिकों के हितों की रक्षा करने के लिए कर्तव्य-बद्ध है जिन्होंने अपने जीवन के कई साल राष्ट्र को दिए हैं।साथ ही उन्होंने वैटरन सैनिकों को सम्मानित किया और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बीच 5.50 लाख रुपये की सहायता वितरित की और प्रमुख योगदान दोने वालों को भी समारोह में सम्मानित किया गया।इससे पहले, सभी का स्वागत करते हुए, उपाध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड ब्रिगेडियर एसपी सिंह, जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी (कर्नल) (सेवानिवृत्त) दलविंदर सिंह ने कहा कि अपने वीरतापूर्ण कार्यों के लिए बहादुर सैनिकों का सम्मान करना एक सम्मानजनक अवसर है।

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Armed Forces Flag Day , Ran Yodhe , State Sainik Welfare Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD