Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

घर -घर रोज़गार मिशन के अंतर्गत दिव्यांगों के लिए ज़िला प्रशासन की नई पहल

14 दिसंबर को दिव्यांगों के लिए लगेगा विशेष रोज़गार मेला: डिप्टी कमिशनर

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Dec 2020

Last updated on: Dec 04, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार के घर -घर रोज़गार और कारोबार मिशन के तहत ज़िला प्रशासन की तरफ से नयी पहलकदमी के अंतर्गत दिव्यांगों को उपयुक्त रोज़गार मुहैया करवाने के मकसद के साथ  प्रोजैक्ट ‘उड़ान ’ के अंतर्गत 14 दिसंबर को अधिक से अधिक दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने  करन के लिए विशेष रोज़गार मेला लगाया जा रहा है।डिप्टी कमिशनर अपनीत रियात ने इस सम्बन्धित अलग-अलग उद्योगों और औद्योगिक इकाईयों के नुमाइंदों के साथ आज यहां मीटिंग के दौरान उनसे अपील की कि प्रोजैक्ट उड़ान के अंतर्गत दिव्यांगों को और ज्यादा रोज़गार के मौको  देकर ये इकाईयां समाज के समूचे विकास में अहम योगदान डाल सकतीं हैं। ज़िला रोज़गार सृजन, हुनर विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो की तरफ से स्थानीय मल्टीस्किल्स डिवैल्पमैंट सैंटर में करवाए जा रहे इन विशेष रोज़गार मेलो में अधिक से अधिक दिव्यांगों को रोज़गार दिलाने की बात करते हुऐ डिप्टी कमिश्नर ने औद्योगिक इकाईयों के नुमाइंदों को कहा कि वे 8 दिसंबर तक उनके उद्योगों के लिए आवश्यक दिव्यांगों के बारे लिखित सूचना ब्यूरो को भेजें ताकि इस विशेष रोज़गार मेले को पूरी तरह सफल बनाया जा सके।

अपनीत रियात ने कहा कि ज़िले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित उद्योग अपनी ज़रूरत और काम मुताबिक योग्य उम्मीदवारों को रोज़गार मुहैया करवा सकते हैं जिसके लिए ज़िला ब्यूरो की तरफ से पहले ही दिव्यांग उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन विशेष मेलो में कोई भी दिव्यांग पहुंचकर अपनी महारत और सामर्थ्य मुताबिक रोज़गार हासिल कर सकता है।डिप्टी कमिश्नर ने सहायक कर और आबकारी कमिश्नर को कहा कि वे दिव्यांगों को रोज़गार दिलाने के लिए अलग-अलग मॉल्ज़, बड़ी मार्केट्स आदि के साथ संपर्क करें ताकि दिव्यांगों को काऊंटरों, पैकिंग, कैश कुलैकशन आदि का काम मिल सके। इस के साथ ही उन्होंने ज़ोनल ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि वह ज़िले में फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों और रिटेलर डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ संपर्क करके दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रोज़गार के मौकों बारे ज़िला रोज़गार ब्यूरो को जानकारी मुहैया करवाएं। इस मौके उन्होंने फैक्ट्रीज़ विभाग और गार्जियंज़ आफ गवर्नेंस को भी दिव्यांगों के लिए रोज़गार के मौकों में बनती ज़िम्मेदारी निभाने की ताकिद की जिससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगों को अधिक से अधिक रोज़गार दिलाया जा सके।इस मौके ज़िला रोज़गार अफ़सर कर्म चंद, प्लेसमेंट अफ़सर मंगेश सूद, करियर काऊंसलर अदित्या राणा के इलावा जी.एन.ए., सोनालिका, जे.सी.टी., उषा मार्टिन, हाकिंज़ कूकर्ज़, वर्धमान यार्न एंड थरैडज़, इंफोटेक हैल्थ केयर, उन्नति कोऑपरेटिव सोसायटी, लुधियाना वैबरेजिज़, रिलायंस, सेंचुरी पलाईवुड्ड आदि के नुमाइंदे मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD