Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

दिव्यांगजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध : अपनीत रियात

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की मेन एंट्री पर दिव्यांगजन के लिए किया रैंप समर्पित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Dec 2020

Last updated on: Dec 03, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि दिव्यांगजनों को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन के इस प्रयास से न सिर्फ उनको फायदा पहुंचा है बल्कि सामाजिक कार्यो में उनकी सहभागिता भी बढ़ी है। वे आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की मेन एंट्री के साथ दिव्यांगजन के लिए बनाए गए रैंप के उद्घाटन के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रैंप का उद्घाटन एक दिव्यांगजन बच्चे के हाथों से करवाया। उन्होंने कहा कि इस रैंप को बनवाने का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन सरकारी कार्यालयों में आसानी से पहुंच कर सके। उन्होंने कहा कि इनकी सुविधा के लिए यहां व्हील चेयर भी रखी गई है।डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान कहा कि जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में बने सेवा केंद में दिव्यांगजन व्यक्तियों की सुविधा के लिए अलग तौर पर काउंटर नंबर 1 स्थापित किया गया है, ताकि इनको सेवा केंद्र में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके अलावा दिव्यांगजन के लिए यू.डी.आई.डी की सुविधा संबंधी सिविल सर्जन होशियारपुर की ओर से 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक पूरा सप्ताह जिले के हर उप मंडल अस्पताल में कैंप लगाए जा रहे हैं। 

इन कैंपों में दिव्यांगजन व्यक्ति अपना विशेष पहचान पत्र अप्लाई कर सकते हैं, जो कि उनको सरकार की ओर से दी जाने वाले सुविधाओं के लिए लाभप्रद साबित होगा। इसके अलावा दिव्यांगजन के लिए विशेष अभियान के हर वीरवार दिव्यांगजन दा सत्कार के अंतर्गत 17 दिसंबर से माह के हर वीरवार दिव्यांगजन को डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट, यू.डी.आई.डी कार्ड, पेंशन की सुविधा के साथ-साथ वोट बनवाने के लिए भी कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कैंप महीने हर पहले वीरवार सिविल अस्पताल गढ़शंकर, दूसरे वीरवार सिविल अस्पताल दसूहा, तीसरे वीरवार सिविल अस्पताल मुकेरियां व चौथे वीरवार सिविल अस्पताल होशियारपुर में लगाए जाएंगे, जिससे दिव्यांगजन को हर तरह की सुविधा इन कैंपों में मिल सकेगी।अपनीत रियात ने बताया कि जिला ब्यूरो आफ रोजगार सृजन, कौशल विकास व ट्रेनिंग होशियारपुर के सहयोग से दिव्यांगजन के लिए मैगा जॉब मेलों का आयोजन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंद दिव्यांगजन अपने पैरों पर खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि इन कैंपों के माध्यम से दिसंबर माह में 100 दिव्यांगजनों को रोजगार के मौके भी मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को सुविधा देने के लिए आने वाले समय में और भी प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपालवीर सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम, सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी नरेश गुप्ता, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, आशादीप वैलफेयर सोसायटी व अन्य एन.जी.ओज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD