Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

जनवरी 2021 में नेता रजनी लाएंगे पार्टी, की तमिलनाडु में 'ईमानदार' सरकार की उम्मीद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 03 Dec 2020

Last updated on: Dec 03, 2020, 00:00 IST

अभिनेता रजनीकांत ने गुरुवार को कहा कि वह जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी लाएंगे और इस संबंध में 31 दिसंबर, 2020 को एक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही रजनीकांत ने तमिलनाडु की राजनीति में अपनी वापसी को लेकर लग रहीं तमाम अटकलों को भी खत्म कर दिया है। दिग्गज अभिनेता ने एक ट्वीट में इसकी घोषणा करते हुए कहा, "आगामी विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु में लोगों के बड़े पैमाने पर मिले समर्थन से एक ईमानदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचार-रहित, धर्मनिरपेक्ष और आध्यात्मिक राजनीति होगी। चमत्कार होगा।"  30 नवंबर को रजनीकांत ने रजनी मक्कल मंदरम के जिला सचिवों से कहा था कि वे अपने राजनीतिक निर्णय की घोषणा करेंगे। कुछ जिला सचिवों ने पत्रकारों से कहा कि अभिनेता ने उनसे कहा था कि वह राजनीतिक पार्टी बनाने और राजनीति में उतरने का फैसला करेंगे। दो जिला सचिवों ने कहा कि रजनीकांत जल्द ही तमिलनाडु की सक्रिय राजनीति में कूदने पर अपने फैसले की घोषणा करेंगे। मंदरम अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने रजनीकांत की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता भी जताई और कहा कि 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आदर्श समय होगा। यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। बैठक के बाद उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की। पता चला है कि रजनीकांत ने जिला सचिवों से कहा था कि उनके साथ राजनीति करते हुए किसी के लिए भी पैसा कमाना संभव नहीं है। पिछले महीने रजनीकांत ने ट्वीट किया था कि वह रजनी मक्कल मंदरम के अधिकारियों के साथ अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में परामर्श करने के बाद अपने राजनीतिक रुख की घोषणा करेंगे। रजनीकांत ने कहा था, "रजनी मक्कल मंदरम के अधिकारियों के साथ उचित समय पर इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद, मैं अपने राजनीतिक रुख की घोषणा करूंगा।" कथित बयान के अनुसार, रजनीकांत के डॉक्टरों ने उन्हें राजनीति में आने को लेकर मना किया था क्योंकि कुछ समय पहले ही उनका किडनी प्रत्यारोपण हुआ है और कोविड-19 का वैक्सीन अभी नहीं आया है। सवाल ये भी है कि यदि वैक्सीन आ भी जाए तो क्या यह उनकी 70 साल की उम्र में प्रभावी होगा। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव 2021 में होना है। ऐसे में कथित बयान के अनुसार, यदि रजनीकांत को एक राजनीतिक पार्टी शुरू करनी है, तो दिसंबर तक उन्हें अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देना होगा और अगले साल 15 जनवरी तक इसकी घोषणा करनी होगी।

 

Tags: Rajinikanth , Chennai , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Rajini Makkal Mandram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD