Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

 

ज़ी स्टूडियोज की आगामी फिल्म 'जिने जम्मे सारे निकम्मे' का शूट हुआ शुरू

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Nov 2020

Last updated on: Nov 27, 2020, 00:00 IST

ज़ी स्टूडियोज ने आज बावेजा मूवीज के साथ मिलकर अपनी आगामी पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'जिने जम्मे सारे निकम्मे' की घोषणा की।केनी छाबड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जसविंदर भल्ला, बिन्नू ढिल्लों, पुखराज भल्ला और सीमा कौशल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। नरेश कथूरिया ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। 'जिने जम्मे सारे निकम्मे' एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक सामाजिक संदेश है जो निश्चित रूप से दर्शकों को भावुक करेगा।फिल्म पर बात करते हुए, ज़ी स्टूडियोज के सीईओ शरीक पटेल ने कहा, “पंजाबी फिल्म उद्योग दिन-प्रतिदिन फलफूल रहा है और हम बावेजा मूवीज के साथ इस एसोसिएशन को लेकर बहुत खुश हैं। 'जिने जम्मे सारे निकम्मे' एक बहुत ही मार्मिक कहानी है जिसमें एक बहुत ही खूबसूरत सामाजिक संदेश भी है। मुझे यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जरूर छुएगी।बावेजा मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के निर्माता पम्मी बावेजा ने कहा, "फिल्म चार साहिबजादे के साथ फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने के बाद, हम अब 'जिने जम्मे सारे निकम्मे' के साथअपनी नई शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें हमारा पूरा ध्यान उन फिल्मों को बनाने में रहेगा जो दर्शकों के मनोरंजन के साथ हमेशा उनके दिलों में ज़िंदा रहें। इस कास्ट और क्रू के साथ हमें पूरा विश्वास है कि यह हो सकेगा।"अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने इस पर अपने विचार साँझा करते हुए कहा, "एक अभिनेता के रूप में, हम जिस भी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ते हैं उसमें अपनी जी जान लगा देते हैं।  पर कुछ प्रोजेक्ट ऐसे होते हैं  जो आपका हिस्सा बन जाते हैं और सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़ कर मैं यह कह सकता हूँ कि 'जिने जम्मे सारे निकम्मे' यकीनन ऐसी ही एक फिल्म है। मैं उम्मीद करता हूँ कि दर्शक इस कहनी के साथ जुड़ेंगे और हमें अपना आशीर्वाद देंगे।"अभिनेता जसविंदर भल्ला ने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य इस फिल्म को इस तरह से बनाना है, जो हर एक को करीब लगे। यह फिल्म जीवन में अपने प्रियजनों और परिवार के महत्व को मनाती है। हम इस फिल्म को पूरे दिल से बनाने की कोशिश करेंगे और उम्मीद करते हैं कि दर्शक भी इसे देखकर आनंद मानेगे।"'जिने जम्मे सारे निकम्मे’ की शूटिंग 27 नवंबर, 2020 से शुरू होगी।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Zee Studios , Baweja movies , Jinne Jamme Saare Nikamme , Kenny Chhabra , Jaswinder Bhalla , Binnu Dhillon , Pukhraj Bhalla , Seema Kaushal , Naresh Kathooria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD