Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

ग्रमीण विकास और पंचायत मंत्री बाजवा द्वारा सब्सिडरी हेल्थ सेंटर और पार्क लोगों को किया समर्पित

45 लाख रुपए की लागत से किया गया सब्सिडरी हेल्थ सेंटर और पार्क का नवीनीकरण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Nov 2020

Last updated on: Nov 24, 2020, 00:00 IST

ग्रमीण विकास व पंचायत मंत्री पंजाब तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने मंगलवार को ज़िला हैडक्वाटर से लगभग 36 किलोमीटर दूरी पर स्थित हरीपुर गांव में 45 लाख रुपए की लागत से नवीनीकरण किये गये सब्सिडरी हेल्थ सेंटर और गुरू नानक पार्क को लोगों को समर्पित किया गया।बाजवा ने बताया कि एनआरआईज़ के सहयोग से 20 लाख रुपए की लागत से हेल्थ सेंटर का नवीनीकरण किया गया है और 25 लाख रुपए की लागत से गुरू नानक पार्क का विकास किया गया है। इस अवसर पर उनके साथ शाहकोट से विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल भी उपस्थित थे।इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सम्पूर्ण विकास को  विश्वसनीय बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।मंत्री ने कहा कि गांवों में बेमिसाल विकास के युग की शुरुआत हुई है और हरीपुर राज्य का एक माडल गांव बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के कल्याण को विश्वसनीय  बनाने के लिए ऐतिहासिक फ़ैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार राज्य के लोगों से किये हर वायदे को पूरा करने के लिए सक्रिय भुमिका निभा रही है।पंजाब राज्य के प्रति सौतेली मां वाला व्यवहार अपनाने पर केंद्र सरकार पर बरसते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी हिस्सेदारी, ग्रामीण विकास फंड और अन्य वित्तीय सहायता समेत पंजाब के सभी बकायों को रोक लिया गया हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के पंजाब के प्रति व्यवहार को राज्य की आर्थिकता को कमज़ोर करने की कोशिश करार देते हुए, लोगों को राज्य से किये जा रहे इस पक्षपात के विरुद्ध एकजुट होने का न्योता दिया।इस अवसर पर मंत्री ने हरीपुर गांव की पंचायत को अपने एच्छिक फंडों में से 25 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा भी की गई ।समारोह में एसडीएम गौतम जैन, बीडीपीओ सेवा सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Jalandhar , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hardev Singh Ladi Sherowalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD