Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कोल्ड चेन उपकरणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Nov 2020

Last updated on: Nov 24, 2020, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों विशेषकर आठ अधिक प्रभावित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 प्रतिक्रिया एवं प्रबन्धन के दृष्टिगत की गई तैयारियों संबंधी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। बैठक के दौरान कोविड-19 वैक्सीन के वितरण और उपयोग के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वर्तमान कोविड स्थिति पर एक प्रस्तुति दी और इससे निपटने के लिए की गई तैयारियों का ब्यौरा दिया।इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य डा. वी.के. पाल ने कोविड-19 की वैक्सीन के वितरण और उपयोग पर प्रस्तुति दी।इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इस महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को वैक्सीन के परिवहन के लिए भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कोल्ड चेन उपकरणों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य प्राधिकरणों को ‘हिम सुरक्षा अभियान’ पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आर.डी.धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हिमाचल प्रदेश के मिशन डायरेक्टर डाॅ. निपुण जिन्दल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr Rajiv Saizal , Him Suraksha Abhiyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD