Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिम सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Nov 2020

Last updated on: Nov 24, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोविड-19 महामारी के प्रति लोगांे को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हिम सुरक्षा’ अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के तहत प्रदेश में घर-घर जाकर टीबी, कुष्ठ, मधुमेह, रक्तचाप आदि जैसी बीमारियों के लक्षणों के बारे में सूचना एकत्रित की जाएगी। यह अभियान 25 नवम्बर से 27 दिसम्बर, 2020 प्रदेशभर में तक चलाया जाएगा।जय राम ठाकुर ने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं को शामिल कर लगभग 8000 टीमें होंगी, जो लोगों के स्वास्थ्य मापदण्डों के बारे में घर-घर जाकर सूचना एकत्रित करना सुनिश्चित करंेगी। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के लोगों से बीमारियों और स्वास्थ्य मापदण्डों के बारे में उचित जानकारी प्रदान कर स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग देने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत न केवल लक्षण वाले कोविड-19 के मरीजों को खोजा जाएगा बल्कि अन्य बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2019 के तहत चलाए जा रहे टीबी मुक्त कार्यक्रम लागू करने वाला देश का उत्कृष्ट राज्य आंका गया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछले एक महीने में कोविड-19 रोगियों की मृत्यु दर में तीव्रता से वृद्धि हुई है परन्तु अभी भी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवश्यक दवाआंे, आक्सीजन सिलैण्डर और आईसोलेशन बैड जैसे आवश्यक उपकरणों की कोई कमी नही हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी के फैलने का प्रमुख कारण सामाजिक कारण और आम जनता द्वारा बर्ती गई ढील हो सकता है। 

उन्होंने प्रदेश के लोगों को इस महामारी के संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क के उपयोग और परस्पर दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिमला, मण्डी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 24 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2020 तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कफ्यू लगाने का निर्णय लिया है।यह निर्णय सामाजिक कार्यक्रमों जैसे विवाह आदि में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से रोकने के लिए लिया गया है। प्रदेश सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों की कार्यालयों में उपस्थिति को 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर, 2020 तक 50 प्रतिशत कर्मचारी पहले तीन दिन व शेष 50 प्रतिशत कर्मचारी अगले तीन दिन कार्यालय में उपस्थित रहेंगें। सरकार ने सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को 31 दिसम्बर, 2020 तक बन्द करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि खुले स्थानों पर सभी सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, खेलों आदि समारोहों में सामाजिक नियमों के साथ केवल 200 लोगों के शामिल होने का निर्णय लिया है। सामाजिक स्थानों में फेस मास्क न पहनने पर 1000 रुपये जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी निर्णय इस संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए लिए गए है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया। स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में रूचि लेने पर आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने इस अभियान की मुख्य विशेषताओं से अवगत करवाया।राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान के प्रबन्ध निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डाॅ. रवि शर्मा, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक बी.बी. कटोच भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Suresh Bhardwaj , Dr Rajiv Saizal , Him Suraksha Abhiyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD