Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Nov 2020

Last updated on: Nov 23, 2020, 00:00 IST

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच प्रशिक्षु जिन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर प्रदान किया गया है, ने आज यहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह प्रशिक्षु अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान फेयरलानस शिमला में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी और कहा कि आईएएस अधिकारी होना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने गरीब और निम्न वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम कार्यान्वित किए है जिनको सही परिपेक्ष्य में लागू करवाना  उनका दायित्व है ताकि सही लाभार्थियों तक इनका लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का अपने कार्य के प्रति दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे न केवल उनकी कार्यशैली को बल मिलेगा बल्कि राष्ट्र के पुननिर्माण में भी सहायता मिलेगी।राज्यपाल ने अधिकारियों को कानून को सही तरीके से लागू करने और उन्हें सच्ची भावना से कार्य करने की सलाह दी ताकि समाज के विकास से वंचित वर्ग एवं गरीब लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में उच्च पदों पर कार्यरत होने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों से राष्ट्र को बहुत सी उम्मीदें हैं।राज्यपाल ने आईएएस प्रशिक्षुओं से अपने जीवन के अनुभवों को भी संझा किया तथा प्रदेश में उनके सफल भविष्य और यादगार कार्यकाल की कामना की।प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से अपनी शैक्षणिक योग्यताओं और हिमाचल में अब तक के उनके अनुभवों को भी सांझा किया।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान की संयुक्त निदेशक ज्योति राणा और सह-प्रध्यापक डा. राकेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Governor , Governor of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD