Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जी-20 के शिखर सम्मेलन के दूसरे चरण में शी चिनफिंग ने हिस्सा लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 23 Nov 2020

Last updated on: Nov 23, 2020, 00:00 IST

22 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जी-20 के 15वें शिखर सम्मेलन के दूसरे चरण में भाग लिया और सतत विकास पर अपने विचार रखे। शी चिनफिंग ने कहा कि एक समावेशी, निरंतर और लचीला भविष्य बनाने के लिए वैश्विक गरीबी उन्मूलन का दायरा बढ़ाना आवश्यक है। कोविड-19 महामारी के प्रभाव के सामने हमें पहले से कहीं अधिक ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। पहला, विकास प्राथमिकता की अवधारणा पर कायम रहें। दूसरा, व्यापक और संतुलित नीतिगत कदम उठाएं। तीसरा, अच्छा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक माहौल तैयार करें। शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन निर्धारित समय से 10 साल पहले पूर्ण गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने जा रहा है। सुधार व खुलेपन के पिछले 40 वर्षों में चीन में 70 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है, जिसकी दुनिया के गरीबी उन्मूलन में योगदान दर 70 प्रतिशत से अधिक है। चीन विभिन्न देशों के साथ गरीबी उन्मूलन और आम विकास की बेहतर दुनिया का निर्माण करने की समान कोशिश करने को तैयार है। सम्मेलन में उपस्थित नेताओं ने कहा कि जी-20 को महामारी के मुकाबले, आर्थिक बहाली और विकास को बढ़ाने, डिजिटल खाई पाटने, गरीबी को खत्म करने, महिलाओं और युवाओं को अधिक शिक्षा व रोजगार के अवसर प्रदान करने, 2030 सतत विकास एजेंडे को लागू करने और समावेशी विकास हासिल करने में विकासशील देशों को और अधिक समर्थन देना चाहिए। सम्मेलन में जी-20 रियाद शिखर सम्मेलन घोषणा पत्र पारित किया गया।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD