Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

 

समंदर के बढ़ते स्तर की निगरानी के लिए नासा-ईएसए ने लॉन्च किया मिशन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 22 Nov 2020

 यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएस) के साथ मिलकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी (नासा) ने दुनिया भर में समंदर के बढ़ते स्तर पर नजर बनाए रखने के लिए एक उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यूरोपीय-अमेरिकी जांच एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित इस सैटेलाइट को शनिवार देर रात को कैलिफोर्निया में स्थित वैंडेनबर्ग एयर फोर्स बेस में लैंडिंग साइट स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 4ई से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया। इस उपग्रह का नाम सेंटिनल-6 माइकल फ्रीलिच है, जिसका आकार एक छोटे से पिकअप ट्रक के बराबर है। इसकी मदद से समुद्र के बढ़ते स्तर के दस्तावेजीकरण करने के नासा के काम को लगभग तीस साल तक के लिए जारी रखा जाएगा। सेंटिनल-6 मौसम की जानकारी देने के साथ ही तटों के पास शिप नेविगेशन को सपोर्ट करने के लिए समुद्र की धाराओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। नासा के पृथ्वी विज्ञान प्रभाग के निदेशक करेन सेंट जर्मेन ने कहा, "धरती बदल रही है और इसमें किस तरह का और कितना बदलाव आ रहा है, यह जानने में य सैटेलाइट हमारी मदद करेगा।" उन्होंने आगे कहा, "धरती के बदलने की प्रक्रियाओं का प्रभाव वैश्विक रूप से समंदर के स्तर पर भी पड़ता है और स्थानीय समुदायों पर भी इसका पड़ने वाला प्रभाव व्यापक स्तर पर भिन्न है। इन परिवर्तनों को समझने और दुनिया भर के तटीय समुदायों को इस बारे में बताने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण है।" अंतरिक्ष यान का नाम नासा के अर्थ साइंस डिवीजन के पूर्व निदेशक माइकल फ्रिलिच के सम्मान में रखा गया है, जो अंतरिक्ष से समुद्र की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने वाले एक अग्रणी व्यक्ति थे।

 

Tags: NASA , National Aeronautics and Space Administration , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD