Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

राधिका मदान ने अगली फिल्म 'शिद्दत' के लिए सीखी तैराकी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Nov 2020

Last updated on: Nov 16, 2020, 00:00 IST

 राधिका मदान पिछले कुछ समय से लगातार अपनी भूमिकाओं से सभी को प्रभावित कर रही हैं और उनका कहना है कि वह अपने को बहुमुखी प्रतिभा का कलाकार होने का सबूत देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। युवा अभिनेत्री ने इस साल की शुरूआत में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान की बेटी की भूमिका निभाई थी। इससे पहले अपनी पहली फिल्म 'पटाखा' (2018) में अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीत लिया था।राधिका ने अपने आगामी प्रोजेक्ट और भूमिकाओं के बारे में आईएएनएस को बताया, जो वह भविष्य में करना चाहती हैं।उन्होंने कहा, "मैं ऐसी भूमिकाएं करना चाहती हूं जो मैंने पहले नहीं की हैं। मुझे एक ही जैसे किरदार को बार-बार निभाना पसंद नहीं है। एक अभिनेता के लिए विभिन्न भूमिकाएं निभाना और चुनौतियां लेना बहुत अहम होता है।"अभिनेत्री ने कहा कि अपने किरदार में नयेपन के कारण ही वे अपनी अगली फिल्म 'शिद्दत' को लेकर खासी उत्साहित हैं।उन्होंने कहा, "मेरी आगामी फिल्म 'शिद्दत' में मैं एक तैराक की भूमिका निभा रही हूं। यह प्रोजेक्ट साइन करने से पहले मुझे स्विमिंग नहीं आती थी। मैंने अब इसे सीखा है। मुझे स्विमिंग तैराकी सीखने में 4 से 5 महीने लग गए। मैं अलग-अलग तरह के रोल निभाना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि दर्शक मुझे एक ही फॉर्मेट में देखें।"'शिद्दत' फिल्म को 'जन्नत' फेम कुणाल देशमुख निर्देशित कर रहे हैं। वहीं फिल्म में राधिका के सह-कलाकार मोहित रैना, डायना पेंटी और सनी कौशल हैं।

 

Tags: Radhika Madan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD