Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

पर्यटन को शिखर तक ले जाने में मददगार साबित होगी अटल टनल : बंडारू दत्तात्रेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Nov 2020

Last updated on: Nov 10, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अटल टनल रोहतांग प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। वह आज कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन अटल टनल रोहतांग पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि टनल कि इंजीनियरिंग बेमिसाल है और 10000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर बनी यह विश्व की सबसे लंबी टनल है। इस अत्याधुनिक सुरंग के निर्माण के लिए राज्यपाल ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि इंजीनियरों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।उन्होंने कहा कि सुरंग के प्रत्येक 150 मीटर की दूरी पर आपातकालीन सम्पर्क के लिए दूरभाष की सुविधा, प्रत्येक 60 मीटर में अग्निशमन यंत्र, प्रत्येक 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरों के साथ दुर्घटना की पूर्व सूचना प्रणाली (आटो इंसिडेंट डिटैक्शन सिस्टम), हर एक किलोमीटर पर हवा की गुणवत्ता की निगरानी, प्रत्येक 25 मीटर पर प्रकाश एवं निकासी संकेत तथा प्रत्येक 60 मीटर की दूरी पर कैमरे और पूरी सुरंग में प्रसार प्रणाली की सुविधा उपलब्ध है।राज्यपाल ने कहा कि इस टनल के बनने से जहां कबायली क्षेत्रों के लोगों के जीवन में बदलाव आएगा वहीं यह टनल लाहौल स्पीति व पांगी के लोगों को बारहमासी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। 

पहले यह क्षेत्र भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में शेष विश्व से छह से 7 माह तक कटे रहते थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।उन्होंने कहा कि टनल के निर्माण का निर्णय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लिया था और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे मूर्त रूप प्रदान किया है। उन्होंने इस टनल को देश को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी है।बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि दो जिलों को जोड़ने वाली इस टनल के दोनों छोर पर भौगोलिक स्थितियां व मौसम बिल्कुल भिन्न है। उत्तरी छोर पर लाहौल स्पीति में प्रवेश करते ही प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसा दुर्लभ दृश्य विश्व में शायद ही कहीं और देखने को मिले।राज्यपाल ने अटल टनल के दक्षिणी छोर पर सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बातचीत की और टनल के बारे में जानकारी हासिल की।इससे पूर्व, राज्यपाल ने मनाली के डूंगरी में हिडिम्बा देवी मंदिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर नगर का भी दौरा किया।उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, एसडीएम रमन घर संगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Atal Tunnel , Kullu , Lahaul- Spiti , Border Roads Organization

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD