Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोविड-19 के बाद की विश्व अर्थव्यवस्था में भारत वैश्विक लीडर बनकर उभरेगा : डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ‘नए इंजन’ के रूप में काम करेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Nov 2020

Last updated on: Nov 03, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने “कोविड के बाद पूंजीगत बाजार के माध्यम से आर्थिक पुनरुद्धार” विषय पर आज वेबिनार का उद्घाटन किया। इस वेबिनार का आयोजन भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई-एनआईआरसी) द्वारा किया गया है।इस वेबिनार को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत कोविड-19 के बाद की विश्व अर्थव्यवस्था में वैश्विक लीडर के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सरकार द्वारा समय से लॉकडाउन लागू करके कई जिंदगियों और भारतीय अर्थव्यवस्था को अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया। लॉकडाउन के समय ने हमें जिंदगी के कई सबक सिखाए हैं और यह आपदा हमारे लिए लाभदायक बनकर उभरी है।भारतीय अर्थव्यवस्था में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की भूमिका के बारे में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 के बाद के समय में यह क्षेत्र यूरोपीयन पर्यटकों के लिए एक विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आएगा क्योंकि इस क्षेत्र में समय से लॉकडाउन लागू करने की वजह से कोविड-19 के केवल कुछ ही मामले सामने आए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर-पूर्व का क्षेत्र कोविड-19 के बाद भारत में व्यापार के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा जगहों में से एक बनेगा और बम्बू आर्थिक गतिविधियों में प्रमुख स्तंभ की भूमिका निभाएगा। बम्बू को महामारी के काले बादलों के बीच उम्मीदों की किरण बताते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड के समय के बाद यह उत्तर-पूर्व और पूरे देश की अर्थव्यवस्था को आकार देने में मदद करेगा। मंत्रीजी ने कहा कि कोविड-19 के बाद उत्तर-पूर्व का क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में अहम भूमिका निभाएगा और इसका विकास अर्थव्यवस्था के ‘नए इंजन’ के रूप में काम करेगा।देश के आर्थिक विकास के निर्माण और इसके रखरखाव में कंपनी सचिव की भूमिका की तारीफ करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के वेबिनार भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के छात्रों को सशक्त बनाएंगे और व्यापारिक नीतियों में अपने महत्वपूर्ण इनपुट्स देकर भारत के विकास में योगदान के लिए उनका मनोबल बढ़ाएंगे। मंत्रीजी ने आशा जताई कि वेबिनार में हिस्सा लेने वालों का बहुमूल्य योगदान भारतीय अर्थव्यवस्था को बदलने में हितधारकों की मदद करेगा। आईसीएसआई के अध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग, आईसीएसआई के चेयरमैन श्री सुरेश पांडे और अन्य प्रमुख वक्ताओं ने वेबिनार को संबोधित किया।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , DoNER , New Delhi , Development of North Eastern Region , ASEAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD