Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किरेन रिजिजू ने ज़ीरकपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण-साई के क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया

कहा- इसका उद्देश्य पूरे भारत में अधिक विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं का निर्माण करना है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2020

Last updated on: Nov 02, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने आज वर्चुअल माध्यम से पंजाब के ज़ीरकपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया। यह क्षेत्रीय केंद्र अब भारत के उत्तरी हिस्से के लिए मुख्य साई केंद्रों में से एक के रूप में कार्य करेगा।आयोजन के दौरान, श्री रिजिजू ने प्रशिक्षको और एथलीटों को बधाई दी, जो नए केंद्र में प्रशिक्षण लेंगे। उन्होने कहा कि जैसे ही कोविड-19 के हालात बेहतर होंगे, वह व्यक्तिगत रूप से इस नए केंद्र का दौरा करेंगे।श्री रिजिजू ने कहा, “भारत का उत्तरी हिस्सा जम्मू-कश्मीर और लेह से हिमाचल प्रदेश तक एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और हम भारत में विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के निर्माण के उद्देश्य से इस क्षेत्र में बहुत विकास कर रहे हैं। यह विशेष रूप से हमारे युवा एथलीटों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जो इस देश के भविष्य हैं और भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।”ज़ीरकपुर क्षेत्रीय केंद्र का प्रशासनिक खंड केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाया गया है। इस केंद्र में कई अन्य खेल सुविधाओं को जल्द ही जोड़ा जाएगा।वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस उद्घाटन समारोह में पंजाब के खेल निदेशक श्री डीपीएस खरबंदा, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री संदीप प्रधान, साई के सचिव श्री रोहित भारद्वाज, साई के विभिन्न क्षेत्रीय निदेशक, कोच और एथलीट सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , Union Minister of Youth Affairs and Sports , Sports Authority of India , SAI , Central Public Works Department , CPWD , Zirakpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD