Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

केंद्र से 12 हजार करोड़ का फंड मांगे दिल्ली नगर निगम : दिल्ली सरकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Oct 2020

Last updated on: Oct 26, 2020, 00:00 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार रात एक बयान जारी करते हुए कहा, "अभी मैं दिल्ली के तीनों नगर निगम के मेयरों से मिला हूं। उनसे कहा, केंद्र सरकार पूरे देश के सभी नगर निगमों को हर साल प्रति व्यक्ति 468 रुपये देती है, लेकिन दिल्ली नगर निगम को केंद्र सरकार से पिछले 10 साल से पैसे नहीं मिले हैं।" सत्येंद्र जैन ने कहा, "पिछले 10 साल के केंद्र सरकार पर करीब 12,000 करोड़ रुपये दिल्ली नगर निगम के बनते हैं। भाजपा शासित नगर निगम केंद्र सरकार से अपने बकाया पैसे मांगे, वो जरूर दे देंगे। लेकिन भाजपा शासित नगर निगम की दिलचस्पी केंद्र सरकार से पैसे मांगने को लेकर नहीं लग रही है। इनको सिर्फ राजनीति ही करनी है, पैसे लेने में दिलचस्पी नही हैं।"दिल्ली सरकार के मुताबिक, एमसीडी पर दिल्ली सरकार का 6 हजार करोड़ रुपये का लोन है। अगर नगर निगम कह रहे हैं कि इनका दिल्ली सरकार पर कुछ भी पैसा बकाया है, उनका दे देंगे, मगर हमारा लोन अभी भी इनके ऊपर बकाया है। उस लोन का भी मुद्दा है और जो केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ रुपये चाहिए, इन्हें ले लेना चाहिए।

सत्येंद्र जैन ने कहा, "दूसरी बात, अभी उन्होंने कहा है कि दिल्ली के एमसीडी के अंदर भ्रष्टाचार बिल्कुल भी नहीं है। अगर कोई भी बिल्डिंग बनाता है और उस पर पैसे लगते हैं, तो आप तीनों मेयरों के घर चले जाना, इनको छोड़ना मत। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि एक-एक लेंटर के नाम पर दो-दो तीन-तीन लाख रुपये लेते हैं और ये कह रहे हैं कि नगर निगम के अंदर कोई पैसा नहीं चलता है। अगर एमसीडी के अंदर भ्रष्टाचार खत्म हो जाए, तो पैसे की कमी नहीं है। सिर्फ भ्रष्टाचार ही है, जिसकी वजह से ये एमसीडी नहीं चला पा रहे हैं। मैं तो कह रहा हूं कि अगर वे एमसीडी नहीं चला पा रहे हैं, तो इस्तीफा दे दें, हम एमसीडी चला लेंगे।"इससे पहले, सत्येंद्र जैन ने वेतन मुद्दे पर बातचीत के लिए दिल्ली एमसीडी के तीनों मेयर को दोपहर 2 बजे मिलने का समय दिया था। जैन के मुताबिक, लेकिन पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी कोई मिलने नहीं आया।वहीं दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली सरकार पर फंड जारी न करने का आरोप लगाया है। नगर निगम के मुताबिक, दिल्ली सरकार आवश्यक फंड जारी नहीं कर रही है, जिसके कारण कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत हो रही है। अपनी मांगों को लेकर एमसीडी के मेयर सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार से पैसे कि मांग की।दिल्ली सरकार एवं नगर निगम दोनों ओर से हुई तनातनी के बाद सोमवार देर शाम स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन और तीनों नगर निगम के मेयर्स के बीच मुलाकात हुई। हालांकि इस मुलाकात के बाद भी दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाना जारी रखा।

 

Tags: Satyendra Jain , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi , Durgesh Pathak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD