Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मेरे लिए बाहरी शोर ज्यादा मायने नहीं रखता : बेन स्टोक्स

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 26 Oct 2020

Last updated on: Oct 26, 2020, 00:00 IST

इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने जोर देकर कहा है कि 'बाहरी शोर' से वह ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं और अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बेन स्टोक्स से राजस्थान रॉयल्स को जिस तरह की पारी की जरूरत थी, वह उन्होंने रविवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली और 107 रनों की नाबाद शकतीय पारी खेलकर अपनी टीम को आठ विकेट से मैच जिता दिया। स्टोक्स ने नाबाद 107 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंदें खेलीं और 14 चौके तथा तीन छक्के लगाए। स्टोक्स को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। स्टोक्स ने मैच के बाद संजू सैमसन के साथ बातचीत के दौरान कहा, " बाहरी शोर, लोगों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित कर सकता है। जब मैं युवा था तो ये मुझे प्रभावित करता था। इसे समझने में मुझे समय लगा कि बाहरी शोर मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता है।" उन्होंने कहा, " यह सबकुछ टीम में रहने को लेकर है। आपके करियर पर लोगों का कुछ निश्चित प्रभाव होता है।" रविवार को मैच से पहले स्टोक्स ने 30, 19, 15, 41 और 5 रन बनाए थे। लेकिन रविवार को उन्होंने एक धमाकेदार और मैच जिताऊ पारी खेली। स्टोक्स ने सैमसन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी की। स्टोक्स ने कहा, "पिछले तीन साल से टीम में हर कोई मेरा समर्थन करता आ रहा है। मैं जानता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर पा रहा था। लेकिन टीम में लोगों का समर्थन मिलना बहुत बड़ी बात है, इसलिए उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरना अच्छा रहा।" स्टोक्स की इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा हो गई हैं। टीम को अब बाकी बचे दोनों मुकाबले भी अच्छे रन रेट से जीतने होंगे। राजस्थान को अपना अगला मैच शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब से और रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलना है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Mumbai Indians , Ben Stokes , Abu Dhabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD