Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की ओर से पीडिक़ परिवार को एक माह में प्लांट देने के निर्देश

चेयरमैन रजिंदर सिंह की ओर से राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के सदस्यों की परिवार के साथ मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा (होशियारपुर) , 26 Oct 2020

Last updated on: Oct 26, 2020, 00:00 IST

पंजाब बाल अधिकारी सुरक्षा आयोग के चेयरमैन व पूर्व आई.पी.एस अधिकारी रजिंदर सिंह ने राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के सदस्यों यशवंत जैन सहित गांव गांव जलालपुर पहुंच कर पीडि़त परिवार से हमदर्दी का प्रगटावा किया।इस खौफनाक घटना परिवार पर परिवार के साथ दुख प्रगट करने के बाद आयोग के चेयरमैन रजिंदर सिंह, आयोग के वाइस चेयरमैन सेबी थोमस व राष्ट्रीय आयोग के सदस्य ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर अपनीत रियात व एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल से बैठक कर हो रही कार्रवाई का जायजा लिया।चेयरमैन रजिंदर सिंह ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि पीडि़त परिवार के साथ सरकार की ओर से किए वायदे समय पर पूरे करने यकीनी बनाए जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को हिदायत की कि सरकार की ओर से पीडि़त परिवार को गांव में प्लांट देने का वायदा एक माह के अंदर-अंदर पूरा किया जाए, जिस पर डिप्टी कमिश्नर ने आयोग को परिचित करवाया कि जिला प्रशासन की ओर से इस संबंधी कार्रवाई शुरु की जा रही है व एक माह में परिवार को प्लांट मुहैया करवा दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने आयोग को इस बात से परिचित करवाया कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से पीडि़त परिवार की 5 बेटियों के नाम पर अपने जेब से 5--50 हजार रुपए की एफ.डी भी दो चार दिनों में परिवार को सुपुर्द की जा रही है। चेयरमैन रजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के साथ मुलाकात के दौरान आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से समय पर की तुरंत कार्रवाई पर तसल्ली प्रगटाई। यशवंत जैन ने पीडि़त परिवार को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय व राज बाल अधिकार सुरक्षा आयोग परिवार को हर संभव मदद व न्याय दिलवाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने आयोग को बताया कि पुलिस की ओर से जल्द ही मामले संबंधी चलान अदालत में पेश किया जा रहा है ताकि अदालती कार्रवाई पूरी तेजी के साथ अमल में लाई जा सके। इस मौके पर अन्यों के अलावा डिप्टी डायरेक्टर राजिंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Admin , Tanda , Hoshiarpur , Punjab State Commission for Protection of Child Rights

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD