Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिला आयोग की चेयरपर्सन की ओर से पीडि़त परिवार के साथ दुख किया सांझा, पुलिस को दो-चार दिनों में चालान पेश करने की दी हिदायत

ऐसे घिनौने मामलों के दोषियों को फांसी की सजा हो: मनीषा गुलाटी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा (होशियारपुर) , 23 Oct 2020

Last updated on: Oct 23, 2020, 00:00 IST

पंजाब राज महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने आज यहां गांव जलालपुर में 6 वर्षीय बच्ची के साथ घटी घटना पर पीडि़त परिवार के साथ गहरा दुख व हमदर्दी प्रकट करते हुए जिला पुलिस को कहा कि वह इस मामले की जांच को तेजी के साथ मुकम्मल कर आने वाले कुछ दिन के अंदर -अंदर चालान अदालत में पेश करे जिससे दोषी को सजा यकीनी बनाई जा सके।एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल सहित पीडि़त परिवार को मिलने पहुंचे महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि इस खौफनाक  घटना के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए अदालत को दरखवास्त की जाएगी कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक पर की जाए। उन्होंने कहा कि आयोग व पंजाब सरकार की ओर से पीडि़त परिवार की हर संभव मदद करने के साथ-साथ आयोग की ओर से जिला प्रशासन के साथ संपर्क बनाकर पीडि़त मां बाप की बाकी बच्चियों की नि:शुल्क पढ़ाई को यकीनी बनाया जाएगा। जिला पुलिस की ओर से घटना से तुरंत बाद दोषियों को गिरफ्तार करने और जांच को युद्ध स्तर पर अमल में लाने की सराहना करते चेयरपर्सन गुलाटी ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के माथे पर कलंक हैं जिसके जड़ से खात्मे के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर बच्चों के साथ होते घिनौने अत्याचारों खिलाफ निचले स्तर तक जागरूकता फैलाना समय की मुख्य जरुरत है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों व मां बाप को पुरजोर अपील की कि वे बच्चों को बेझिझक ऐसी शर्मनाक और दिल दहलाने वाली घटनाएं से जागरुक  करते हुए उनको अच्छे -बुरे में फर्क को सलीके के साथ समझाएं, ताकि अगर कोई बच्चों के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं जन सहयोग व जागरूकता से बिना रोकी नहीं जा सकती, जिसके लिए सभी का सहयोग अति अपेक्षित है। इस मौके पत्रकारों के सवालों का जवाब देते मनीषा गुलाटी ने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार पर असहय दुख की घड़ी है और ऐसे मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस पूरी बारीकी और गंभीरता के साथ मामले की छानबीन कर रही है जिससे दोषियों को सख्त से सख्त और उदाहरणीय सजा दिलाने के लिए रास्ता साफ होगा।

दो -चार दिनों में चालान होगा टू कोर्ट: नवजोत सिंह माहल

पीडि़त परिवार के साथ मुलाकात के बाद एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते बताया कि पुलिस की ओर से े सभी पक्षों से जांच मुकम्मल की जा रही है जिसके बाद आने वाले दो -चार दिनों अंदर दोषियों के खिलाफचालान अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना से तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोषियों को काबू कर लिया और अब पुलिस की ओर से मामले की तेजी के साथ अदालती सुनवाई के लिए कोई भी कसर नहीं रहने दी जाएगी, जिससे पीडि़त परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

 

Tags: Manisha Gulati , Tanda , Hoshiarpur , SSP Hoshiarpur , Navjot Singh Mahal , Punjab State Women Commission , Chairperson of Punjab State Women Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD