Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

आईपीएल-13 : ऐतिहासिक 2 सुपर ओवरों के मैच में पंजाब के हिस्से आई जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 18 Oct 2020

Last updated on: Oct 18, 2020, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रविवार को दो मैच थे और दोनों का ही फैसला सुपर ओवरों में निकाला। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। वहीं दिन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच था जहां पहली बार दो सुपर ओवर फेंके गए और पंजाब ने इस ऐतिहासिक मैच में जीत अपने नाम की। मुंबई ने पहली पारी खेलते हुए 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। आखिरी गेंद पर पंजाब को जीतने के लिए दो रन चाहिए थे। दूसरा रन लेते हुए क्रिस जोर्डन (13) रन आउट हो गए और मैच सुपर ओवर में पहुंचा। पहले सुपर ओवर में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और दोनों विकेट खोकर पांच रन बनाए। मुंबई भी सुपर ओवर में पांच रन ही बना सकी। इसके बाद मैच का फैसला दूसरे सुपर ओवर में निकला। दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए। पंजाब ने चार गेंदों में जरूरी रन बना लिए। यह आईपीएल में पहली बार हुआ है कि किसी मैच में दो सुपर ओवर खेले गए हों। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विटंन डी कॉक (53 रन, 43 गेंद तीन चौके, तीन छक्के), केरन पोलार्ड (नाबाद 34 रन, 12 गेंद), नाथन कुल्टर नाइल (नाबाद 24 रन, 12 गेंद) की मदद से 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। पंजाब ने आखिरी तक लड़ाई लड़ी लेकिन मैच टाई रहा। पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने 51 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। मंयक अग्रवाल (11) को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। यह पंजाब के लिए बड़ा विकेट था क्योंकि मयंक पंजाब के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं जो फॉर्म में हैं। क्रिस गेल (24) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। राहुल चहर की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने उनका कैच पकड़ा। निकलोस पूरन (24) ने दो छक्के मारे, लेकिन वो मुंबई के लिए ज्यादा खतरनाक होते उससे पहले ही रोहित ने जसप्रीत बुमराह को बुला पूरन की पारी का अंत करवा दिया। ग्लैन मैक्सवेल इस मैच में भी कुछ नहीं कर सके। चहर ने उनका विकेट लिया। अब टीम की पूरी उम्मीदें कप्तान राहुल से ही थीं लेकिन बुमराह जिस काम के लिए जाने जाते हैं राहुल को बोल्ड कर उन्होंने एक बार फिर वही काम किया। आखिरी ओवर में पंजाब को नौ रन चाहिए थे लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने सिर्फ आठ रन दे मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। मुंबई के लिए एक बार फिर क्विंटन डी कॉक का बल्ला चला। रोहित शर्मा (9), सूर्यकुमार यादव (0) और ईशान किशन (7) के जल्दी आउट होने के बाद डी कॉक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और क्रुणाल पांड्या (34) के साथ मिलकर इस संकंट से बाहर निकाला। दोंनों ने 58 रनों की साझेदारी की। क्रुणाल को रवि बिश्नोई ने दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। हार्दिक पांड्या (8) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। उनके बाद डी कॉक भी आउट हो गए। टीम का स्कोर 15.3 ओवरों में 116/5 था और यहां से पंजाब की कोशिश मुंबई को बड़े स्कोर बनाने से रोकने की थी, लेकिन केरन पोलार्ड के रहते उसके लिए यह संभव नहीं हो सका। पोलार्ड को नाथन कुल्टर नाइल का भी साथ मिला। पोलार्ड ने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। नाथन ने चार चौके मारे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , #IPL2020 , Dubai , Super Over , Kings XI Punjab , KXIP , Mumbai Indians , KL Rahul , Nicholas Pooran , Jasprit Bumrah , Mayank Agarwal , Quinton de Kock , Kieron Pollard , Mohammed Shami , Chris Gayle , #SaddaPunjab , #KXIP , #MIvKXIP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD