Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

राहुल गांधी और कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा काले खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने का संकल्प

‘अपने जीवन के हर दिन मैं पंजाब और इसके लोगों के लिए लड़ूंगा’, मुख्यमंत्री का ऐलान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Oct 2020

Last updated on: Oct 17, 2020, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर यह संकल्प लिया कि किसान विरोधी काले खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जायेगा। इन कानूनों पर सोमवार को पंजाब विधानसभा के विशेष सैशन में गहराई से बहस की जायेगी ताकि इन कानूनों के किसानों पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों का ठोस रूप में मुकाबला किया जाये।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ज़ोर देकर कहा कि उनकी सरकार की तरफ से इन काले कानूनों का मुकाबला करने और पंजाब की किसानी के हितों की रक्षा करने के लिए सभी ज़रुरी कदम उठाए जाएंगे और उनके शेष जीवन का हर दिन पंजाब के पुनर्जीवन को समर्पित होगा। उन्होंने ऐलान किया कि जितना समय मेरे पास बचा है, मैं किसानों और राज्य के प्रत्येक दूसरे वर्ग के लोगों के लिए लड़ता रहूँगा।केंद्र के किसान विरोधी कानूनों की आलोचना करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इनको देश के प्रत्येक किसान की आत्मा और पंजाब के भविष्य पर हमला करार दिया। उन्होंने अपनी सरकार की तरफ से यह ऐलान भी किया कि लम्बे समय से लाल डोरे की ज़मीन में रहते आ रहे लोगों को मालिकाना हक दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की तरफ से इस उद्देश्य के लिए जल्द ही मिशन ‘लाल लकीर’ शुरू किया जायेगा और निवासियों को उनकी मलकीयत वाली रिहायशी संपत्तियों के लिए ‘सनद’/प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।विधानसभा का विशेष सैशन बुलाने वाले मुख्यमंत्री के फ़ैसले का स्वागत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संसद में किसानों की आवाज़ को दबा दिया गया था परन्तु अब यह आवाज़ पंजाब विधानसभा और मुल्क के हर हिस्से में तब तक गूँजेगी जब तक केंद्र सरकार इन खेती कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर नहीं हो जाती। उन्होंने आगे कहा कि यदि यह कानून किसानों के हित में थे तो फिर केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में इन पर बहस की इजाज़त क्यों नहीं दी?

स्मार्ट विलेज मुहिम के दूसरे पड़ाव की कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ वर्चुअल आग़ाज़ करते हुए कांग्रेसी सांसद ने यकीन दिलाया कि उनकी पार्टी सभी पंचायतों, किसानों और खेत मज़दूरों की इन नये कानूनों के खि़लाफ़ जंग में समर्थन करेगी। इस मौके पर पंजाब के गाँवों की समूची पंचायतों के नुमायंदों ने भी शिरकत की।खेती कानूनों को भाजपा की तरफ से देश के प्रत्येक किसान की आत्मा पर घातक प्रहार करार देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब और इसके किसानों पर ऐसे असंवैधानिक और बिना किसी योजनाबंदी के तैयार किये बिलों के द्वारा हमला किया गया गया है और इसकी पीड़ा प्रत्येक किसान और मज़दूर झेल रहा है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता ने बिल्कुल ऊपरी स्तर से और ज़मीनी स्तर पर लोगों को विश्वास में लिए बिना ऐसे कानून देश पर थोपने के लिए भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस के दरमियान फर्क यह है कि भाजपा की तरफ से सिफऱ् इमारत बनाने की बात की जा रही है और नींव को भूलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कृषि वाली ज़मीन हर गाँव की नींव है और यह ऐलान किया कि कांग्रेस कभी भी ऐसे ढंग से भारत की नींव को कमज़ोर किया जाना बर्दाश्त नहीं करेगी और इनको मज़बूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के बीते समय के दौरान लिए गए फ़ैसलों के कारण अर्थचारे के पूर्ण तौर पर चरमारा जाने की तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा कि इनसे बड़े स्तर पर बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेसी नेता ने इस बात के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह को बधाई दी कि उन्होंने नौजवानों के लिए रोजग़ार के मौके सृजन किए हैं।पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने भी खेती कानूनों सम्बन्धी भाजपा पर तीखे हमले करते हुए कहा कि यह कानून किसानों और कृषि क्षेत्र को ख़त्म करने के लिए अस्तित्व में लाए गए हैं और राज्य सरकार ऐसा न होने देने के लिए हर कदम उठाएगी।

 

Tags: Rahul Gandhi , Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Smart Village Campaign #SmartVillageCampaign

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD