Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

अंकतालिका में हम जहां हैं, हकीकत में उससे बेहतर टीम : लोकेश राहुल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 15 Oct 2020

Last updated on: Oct 15, 2020, 00:00 IST

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मिली करीबी जीत से टीम के खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा। साथ ही कहा है कि उनकी टीम अंकतालिका में जिस स्थान पर काबिज है, हकीकत में उससे बेहतर है। आईपीएल में पंजाब को दो जीतें मिली हैं और दोनों जीतें उसे बेंगलोर के खिलाफ ही मिली हैं। राहुल ने मैच के बाद कहा, "अंकतालिका में हम जिस स्थान पर हैं हकीकत में उससे बेहतर हैं। आखिरी में यह मैच काफी करीबी हो गया था लेकिन जीत कर हम खुश हैं।" राहुल ने इस मैच में 49 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हीं के दम पर टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की। आखिरी के ओवर में मैच रोमांचक हो गया था और लग रहा था कि पंजाब को एक और सुपर ओवर खेलना होगा। राहुल ने कहा, "हृदय गति जितनी तेज हो सकती थी उतनी हुई। मैंने यो-यो टेस्ट दिया है और अपने करियर में काफी करीबी मैचों में शामिल रहा हूं। लेकिन इसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम जानते थे कि हमें एक बार जीत हासिल करनी है जिससे हमें आत्मविश्वास मिलेगा।" इस मैच में पंजाब की तरफ से क्रिस गेल भी खेले। यह गेल का इस सीजन का पहला मैच था। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए गेल ने 53 रनों की पारी खेली और राहुल के साथ 93 रन बनाए। राहुल ने कहा, "जरूरी है कि शेर भूखा रहे। वह जब भी बल्लेबाजी करते हैं, वह खतरनाक होते हैं। वह इसे चुनौती की तरह लेते हैं। वह जब नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए तो वह वही खिलाड़ी थे। यह आज काम किया और उम्मीद है कि आगे भी करेगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Sharjah , Kings XI Punjab , KXIP , Royal Challengers Bangalore , RCB , K.L. Rahul , Kannur Lokesh Rahul , Chris Gayle , Mayank Agarwal , Sharjah Cricket Stadium , #SaddaPunjab , #IPL2020 , #KXIP , #RCBvKXIP , Mohammad Shami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD