Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार

 

महागठबंधन से अलग हुई रालोसपा, बसपा के साथ बनाया नया गठबंधन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 29 Sep 2020

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले विपक्षी दलों को मंगलवार को एक और झटका लगा, जब राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने महागठबंधन से अलग होकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ एक गठबंधन बनाने की घोषणा की। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है। रालोसपा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महगठंबधन की आज जो स्थिति में है, उसमें ऐसा लगा कि 15 सालों से जो नीतीश कुमार बिहार को रसातल में ले जा रहे हैं, उससे यह महागठबंधन बिहार को मुक्ति नहीं दिला पाएगा। यही कारण है कि उन्होंने यह फैसला लिया। इस संवाददाता सम्मेलन में बसपा के बिहार प्रभारी रामजी सिंह गौतम और जनवादी पार्टी (सोशलिसट) के संजय सिंह चौहान भी उपस्थित थे। कुशवाहा ने भ्रष्टाचार को लेकर भी नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पहले 15 साल की सरकार ने सरकारी संपत्ति को दोनों हाथों से लूटा। अब इस सरकार में केवल तरीका बदल गया, लूट जारी रही। कुश्वाहा ने कहा कि राजग को भी पता है कि सरकार की साख लगातार गिरी है। इनका एक ही सहारा है, 15 साल बनाम 15 साल का नारा। बिहार की जनता बदलाव चाहती है, लेकिन पिछली सरकार की स्थिति में लौटना नहीं चाहती।कुशवाहा ने कहा, "हमने बसपा के साथ मिलकर चुनाव मैदान में जाने का फैसला किया है। अन्य कई दल संपर्क में है। समान उद्देश्य के लिए जो भी साथ आएंगे उनका स्वागत है।" 

 

Tags: Upendra Kushwaha , Bihar , Patna , Rashtriya Lok Samta Party , RLSP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD