Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक

 

भाजपा और लोजपा से है गठबंधन, जद (यू) से नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 09 Nov 2018

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने यहां शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जद (यू) से उनका गठबंधन अभी तक नहीं हुआ है। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर रालोसपा के खिलाफ अपनाए जा रहे रवैये से हम दुखी हैं।" उन्होंने कहा, "राजग में सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय बिना मुझ से बातचीत किए नहीं लिया जा सकता। रालोसपा उस समय से राजग में हैं, जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। आज तो पार्टी की क्षमता बढ़ी है।" कुशवाहा ने कहा कि उन्हें दो क्या तीन सीटें भी मंजूर नहीं। उनकी पार्टी की ताकत बढ़ी है, इसलिए सीटों को संख्या ज्यादा होनी चाहिए।

कुशवाहा ने कहा कि वे रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मुलाकात शाह से नहीं होती है तो वे अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर रखेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में 'नीच' जैसे शब्द का प्रयोग किए जाने से आहत केंद्रीय मंत्री ने कहा, "नीतीश कुमार के नीच वाले बयान से मैं दुखी हूं।" कुशवाहा ने 28 नवंबर को 'ऊंच-नीच दिवस' मनाने का भी घोषणा की है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के राजनीति कैरियर पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव अब इतिहास की बात हैं, जबकि उनके पुत्र तेजस्वी राजनीति में अभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। भाजपा और जद (यू) ने बराबर सीटों पर लड़ने की घोषणा की है, हालांकि संख्या नहीं बताई गई है। बिहार राजग में जद (यू) के अलावा लोजपा और रालोसपा भी शामिल हैं। 

 

Tags: Upendra Kushwaha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD