Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सतर्कता और गुणवत्ता के साथ किया जाए मुद्रण और लेखन कार्यः राजिन्द्र गर्ग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Sep 2020

Last updated on: Sep 24, 2020, 00:00 IST

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज यहां मुद्रण व लेखन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुद्रण और लेखन के कार्य को सतर्कता और गुणवत्ता के साथ किया जाए।उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार, विभिन्न विभागों और विश्वविद्यालयों, बोर्डों की स्टेशनरी की आवश्यकताओं की आपूर्ति समय पर की जाए। उन्होंने बताया कि प्रिंटिंग में नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और कर्मचारियों को इनका प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पंचायती राज चुनावों से संबंधित कार्यों की तैयारी के भी निर्देश दिए।राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि विभिन्न विभागों को राइटिंग पेपर और स्टेशनरी ड्राइंग सहित 150 विभिन्न प्रकार की प्रकाशन सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि स्टेशनरी आर्टिकल्स को ई-टेंडर के माध्यम से सरकार द्वारा गठित स्टेशनरी कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद खरीदा जाता है और इस कार्य में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती है।इसके पश्चात, राजिन्द्र गर्ग ने मुद्रण एवं लेखन विभाग की सरकारी प्रिंटिंग प्रेस का निरीक्षण किया तथा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर कंट्रोलर मुद्रण और लेखन सामग्री रीमा कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajinder Garg , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD