Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुशांत मामला : एनसीबी ने दीपिका, श्रद्धा, सारा को समन भेजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Sep 2020

Last updated on: Sep 23, 2020, 00:00 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने बुधवार को कहा कि उसने सुशांत मामले में ड्रग्स से संबंधित जांच के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच से जुड़े एनसीबी अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "पूछताछ के लिए दीपिका, सारा, श्रद्धा, रकुल को समन दिया गया है। बॉलीवुड अभिनेताओं के अलावा, एनसीबी ने फैशन डिजायनर सिमोन खंबाटा को भी समन किया है।"ड्रग्स प्रवर्तन एजेंसी ने दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। एक अन्य एनसीबी अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने खंबाटा, रकुल, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को 24 सितंबर को, दीपिका और करिश्मा को 25 सितंबर को और सारा व श्रद्धा को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका इनदिनों गोवा में एक फिल्म की शूटिंग कर रही है।

एजेंसी ने इन अभिनेत्रियों को यह नोटिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स से जुड़ी जांच के सिलसिले में दिया है। सुशांत 14 जून को बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान इनके ड्रग्स के बारे में चर्चा करने के कथित चैट सामने आ रहे थे, जिसके सिलसिले में समन दिया गया है। इसके अलावा इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शोविक, मिरांडा, सुशांत के निजी स्टॉफ दीपेश सावंत समेत 16 लोगों को एनसीबी गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकारी ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि एजेंसी ने दिया मिर्जा को समन भेजा है। इससे पहले दिन में, एनसीबी ने सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से लगातार तीसरे दिन पूछताछ जारी रखी। साहा के अलावा, एनसीबी ने मधु मंटेना वर्मा से भी पूछताछ कर रही है, जिन्होंने उड़ता पंजाब और गजनी जैसी ब्लॉकबास्टर मूवी दी हैं।

 

Tags: Narcotics Control Bureau , NCB , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sushant Singh Rajput , Sushant Case , Deepika Padukone , Shraddha Kapoor , Sara Ali Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD