Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

गिप्पी गरेवाल ने रचा इतिहास, 'Ask'em' बना सबसे ज्यादा कमेंट्स वाला गाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Sep 2020

Last updated on: Sep 23, 2020, 00:00 IST

गिप्पी गरेवाल, हर दृष्टि से सफलता का पर्याय बन चुके हैं। दर्शकों के दिलों पर राज करने से लेकर कैरी ऑन जट्टा, मंजे बिस्तरे  और अरदास जैसी फिल्मों के साथ अपना अलग मुकाम बनाते हुए, गिप्पी गरेवाल ने खुद को पंजाबी मनोरंजन उद्योग का कंटेंट किंग साबित किया है। अपनी सफलता में एक और पंख जोड़ते हुए, गिप्पी गरेवाल के गाने 'Ask'em' ने प्रीमियर के भीतर सबसे अधिक कमेंट्स वाली वीडियो बनकर इतिहास रचा।हाल ही में, गिप्पी गरेवाल ने अपनी एल्बम 'द मेन मैन ’की घोषणा की, जिसमें सभी शैलियों के गीत शामिल हैं और पंजाबी उद्योग के सबसे बड़े कोलेबोरेशन में से एक है जिसने संगीत प्रेमियों के बीच बहुत चर्चा पैदा की। एल्बम के पहले गीत 'आएं किवें' ने लंबे समय तक संगीत चार्ट पर सफलतापूर्वक राज किया। अब, एल्बम का दूसरा गीत 'Ask'em'  प्रीमियर में ही 500k कमेंट्स के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक कमेंट्स वाला गीत बन गया जो कि अब 900k केपार हो चुके हैं। 

गाने के बोल करण औजला ने लिखे हैं जिन्होंने वीडियो में फीचर  भी किया है। प्रूफ़ ने गाने का संगीत दिया है। वीडियो का निर्देशन रॉबी सिंह और सुख संघेडा ने किया है। गीत को पहले ही गीत एमपी 3 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।इस उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए, गिप्पी गरेवाल ने कहा, "संख्या वास्तव में मुझे मोहित नहीं करती है, यह दर्शकों का प्यार है जिसके लिए मैं मेहनत करता हूं। हालांकि, यह रिकॉर्ड केवल मेरा नहीं है, यह पूरे पंजाबी उद्योग के लिए बहुत बड़ा सम्मान है और मैं बहुत खुश हूं कि हमारी टीम इसको घर लाने में सक्षम रही। इस मील पत्थर ने हमें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और मुझे उम्मीद है कि हम हमेशा की तरह दर्शकों का मनोरंजन करने में सक्षम होंगे। मैं सभी के लिए और विशेष रूप से भगवान के इस प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत आभारी हूं।”गीत 'Ask'em' पहले ही गीत एमपी 3 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

 

Tags: Gippy Grewal , Pollywood , Music , Ask'em , Song , Punjabi Song

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD