Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

अनुराग कश्यप को मिला पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन का समर्थन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Sep 2020

Last updated on: Sep 21, 2020, 00:00 IST

पूर्व पति व फिल्मकार अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद अभिनेत्री कल्कि कोचलिन फिल्मकार के समर्थन में सामने आई हैं। कल्कि ने एक खुले पत्र में कहा कि फिल्मकार ने अपनी स्क्रिप्ट्स में महिलाओं की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी है, और पेशेवर और व्यक्तिगत स्थानों पर उनकी गरीमा का बचाव किया है।अभिनेत्री ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें कहा कि कश्यप ने हमेशा उन्हें अपने बराबरी में रखा और तलाक के बाद भी उनकी गरीमा के लिए खड़े रहे हैं।कल्कि ने लिखा, "प्रिय अनुराग, इस सोशल मीडिया सर्कस को अपने आप तक न पहुंचने दें, आपने अपनी स्क्रिप्ट्स में महिलाओं की आजादी के लिए संघर्ष किया है। आपने अपने व्यावसायिक स्थान के साथ-साथ अपने निजी जीवन में भी उनकी गरीमा का बचाव किया है।"उन्होंने आगे लिखा, "मैं इसकी एक गवाह रही हूं, निजी और पेशेवर जगह में आपने मुझे हमेशा अपने बराबर के रूप में देखा है, आप हमारे तलाक के बाद भी मेरी ईमानदारी के लिए खड़े हुए हैं, और हमारे एक होने से पहले जब मैंने काम के माहौल में असुरक्षित महसूस किया था, तब भी आपने मेरा समर्थन किया।"कल्कि को लगता है कि यह खतरनाक समय है।उन्होंने लिखा, "यह अजीब समय है, जहां हर कोई एक दूसरे का दुरुपयोग करता है और बिना किसी नतीजे के झूठे दावे करता है, यह एक खतरनाक और अप्रिय है। यह परिवारों, दोस्तों और देशों को नष्ट कर रहा है।"कल्कि ने आगे लिखा, "लेकिन गरिमा का एक स्थान है जो इस वर्चुअल रक्त स्नान से परे मौजूद है, जो आपके आस-पास के लोगों की जरूरतों पर ध्यान देने की जगह है, एक ऐसी जगह है जहां कोई भी नहीं दिखता है, और मुझे पता है कि आप उस जगह से परिचित हैं। उस गरिमा पर टिके रहें, मजबूत रहें और जो काम आप करते हैं उसे करते रहें। पूर्व पत्नी से प्यार।"कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप ने साल 2011 में शादी की थी। हालांकि 2013 में दोनों अलग हो गए और साल 2015 में उन्होंने तलाक के लिए आवेदन किया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kalki Koechlin , Anurag Kashyap , Payal Ghosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD