Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

केंद्र के तीनों कृषि कानून पंजाब की किसानी को बर्बाद कर देंगे : सुखजिंदर सिंह रंधावा

पंजाब के जेल व सहकारिता मामलों के मंत्री ने केंद्र सरकार के तीनों कानूनों को पंजाब के लिए काला कानून करार दिया, कहा इससे सरहदी सूबा बर्बादी की तरफ बढ़ेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Sep 2020

Last updated on: Sep 18, 2020, 00:00 IST

लोकसभा में केंद्र सरकार की तरफ से पास किए गए तीनों कृषि कानूनों को पंजाब के जेल व सहकारिता मामलों के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने काले कानूनों की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि ये तीनों कानून पूरे देश का पेट भरने वाले पंजाब व पंजाब की किसानी को बर्बाद कर देंगे।शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगुवाई में आयोजित वर्चुअल किसान मेले में जालंधर के जिला प्रशासकीय काम्पलेक्स से शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि इन कानूनों से खेतीबाड़ी क्षेत्र में बड़े कार्पोरेट घरानों की एंट्री होगी और किसानों का बड़े स्तर पर शोषण शुरू होगा।कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी किसान हितैषी व्यवस्थाओं का वजूद खत्म हो जाएगा और किसानों को मजबूर होकर अपनी फसल प्राइवेट खरीददारों को उनकी मर्जी के दाम पर बेचनी पड़ेगी। पूरी प्रक्रिया में सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहेगा।उन्होंने कहा कि कि ये तीनों कानून कार्पोरेट घरानों को असीमित शक्तियां प्रदान करेंगे, जोकि किसानों के शोषण की वजह बनेंगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की उन्नति में पंजाब व पंजाब के किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को भुलाकर इस सरहदी सूबे को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से ये तीनों कानून जल्द वापस लेने की मांग की है।केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे को ड्रामा करार देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंकने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर आने वाले दिनों में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह विधायकों के साथ नई दिल्ली में धरना देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार इस कानून के विरोध में किसी भी हद तक जाएगी और इस मामले में जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में भी पेटीशन दायर करके इस कानून को चुनौती दी जाएगी। इस मौके पर विधायक सुशील कुमार रिंकू, राजिंदर बेरी, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, एडीसी जसबीर सिंह, मुख्य खेतीबाड़ अधिकारी सुरिंदर सिंह, वेरका के जीएम आसित शर्मा, मार्कफैड के डीएम सचिन, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह लाली, बलदेव सिंह देव, अंगद दत्ता व अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Jalandhar , Virtual Kisan Mela , Sushil Kumar Rinku , Rajinder Beri , Ghanshyam Thori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD