Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रीनगर में इस साल चले 7 ऑपरेशनों में 16 आतंकी मारे गए : दिलबाग सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 17 Sep 2020

Last updated on: Sep 17, 2020, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस साल श्रीनगर जिले में अब तक चलाए गए 7 आतंकवाद-रोधी ऑपरेशनों में 16 आतंकवादी मारे गए हैं। इसमें हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर जुनैद सेहराई भी शामिल है। श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में डीजीपी ने कहा कि विशेष सूचना मिलने पर पुलिस और सीआरपीएफ ने गुरुवार को बटमालू में एक ऑपरेशन किया जिसमें 3 आतंकवादी मारे गए।उन्होंने कहा कि ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे सीआरपीएफ के एक उप कमांडेंट घायल हो गए हैं जबकि गोलीबारी में एक महिला कौसर रियाज की मौत हो गई है।उन्होंने कहा, "महिला की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी सहानुभूति मृतक के परिवार के साथ है।"डीजीपी ने श्रीनगर में आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन के बारे में कहा, "इस साल शहर में 7 ऑपरेशनों में 16 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें हिजबुल मुजाहिदीन का एक कमांडर जुनैद सेहराई भी शामिल हैं। 16 आतंकवादियों में से 5 श्रीनगर के थे, जबकि बाकी अन्य जिलों के थे।"उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के लिए पिछले साल की तुलना में यह साल ज्यादा सफल रहा।उन्होंने आगे कहा, "पूरे प्रदेश में इस साल 72 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन चलाए गए। इसमें कुल 177 आतंकवादी मारे गए, जिनमें से 12 जम्मू क्षेत्र के हैं और 22 विदेशी आतंकवादी थे। जो साफ तौर पर कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भागीदारी दर्शाता है।"उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को पुनर्जीवित करने और नए आतंकवादियों को तैयार करने का प्रयास कर रहा है।उन्होंने कहा, "अधिकतर आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें संचालित करने का काम पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा कराची से किया जाता है।"डीजीपी ने यह भी बताया कि जो 20 लोग पहले भटककर आतंकवादी गतिविधियों शामिल हो गए थे वे अब अपने परिवारों के पास लौट आए हैं।

 

Tags: Encounter , Gunfight , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Director General of Police , Dilbagh Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD