Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

औपनिवेशिक संरचना की विदाई? टाटा नए संसद भवन का निर्माण करेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Sep 2020

Last updated on: Sep 16, 2020, 00:00 IST

निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी टाटा प्रोजेक्ट्स राष्ट्रीय राजधानी में औपनिवेशिक काल की संरचना के स्थान पर नया संसद भवन बनाएगा। कंपनी ने इसके लिए बोली लगाई थी, जिसमें उसे जीत हासिल हुई है। मौजूदा सूचना के आधार पर, टाटा प्रोजेक्ट्स ने इसके लिए 861.9 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, "हम व्यापक बोली प्रक्रिया में 'एल 1' बनकर उभरे और हमें संसद की नई बिल्डिंग बनाने का प्रतिष्ठित कांट्रेक्ट मिला।"संसद की नई बिल्डिंग का निर्माण सेंट्रल विस्टा रिडवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। इसका निर्माण मौजूदा संसद भवन के करीब ही किया जाएगा और यह 21 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "टाटा प्रोजेक्ट्स इस परियोजना के साथ जुड़कर और भारत के विकास में तेजी लाने के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है।"काम संसद के मानसून सत्र के बाद शुरू होने की संभावना है। नए संसद भवन में 60,000 वर्ग मीटर का निर्मित क्षेत्र होगा।नए संसद भवन में अब सांसदों को बड़ा चैंबर मिलेगा। आज एक सांसद को बमुश्किल 40 से 50 सेंटीमीटर का स्पेस मिलता है, अब नई व्यवस्था के तहत सांसदों को 60 बाय 60 का स्पेस मिलेगा।बीते वर्ष अगस्त में, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति ने मोदी सरकार से ब्रिटिश-राज के संसद भवन का आधुनिकिकरण करने की मांग की थी। हालांकि इससे पहले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नए संसद भवन का मुद्दा उठाया था। महाजन ने इस बाबत तत्कालीन शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू को पत्र भी लिखा था।

 

Tags: Lok Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD