Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमला और कत्ल का मामला सुलझाया-मुख्यमंत्री द्वारा ऐलान

लुटेरों-अपराधियों के अंतरराज्यीय गैंग के तीन मैंबर काबू, 11 अन्य की खोज जारी-डी.जी.पी.

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Sep 2020

Last updated on: Sep 16, 2020, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज ऐलान किया कि क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार पर हुए हमले और कत्ल केस को सुलझाने का ऐलान किया है और लुटेरों-अपराधियों के अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है।पठानकोट जि़ले में थाना शाहपुर कंडी के गाँव थर्याल में 19 अगस्त की रात को घटी घटना में गिरफ़्तारियों संबंधी विस्तार में जानकारी देते हुए डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने कहा कि 11 अन्य दोषियों को अभी गिरफ़्तार किया जाना बाकी है।रैना के अंकल अशोक कुमार जो ठेकेदार थे, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र कौशल कुमार 31 अगस्त को दम तोड़ गए और उनकी पत्नी आशा रानी दीना नाजुक हालत में अस्पताल में उपचाराधीन है। हमले में ज़ख्मी हुए दो अन्य व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।इस घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने मामले की विस्तृत और तेज़ी से जांच करने के लिए आई.जी. बॉर्डर रेंज अमृतसर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन करने के आदेश दिए थे, जिसमें पठानकोट के एस.एस.पी., एस.पी. (इन्वेस्टिगेशन) और डी.एस.पी. धार कलाँ इसके मैंबर हैं। डी.जी.पी. ने बताया कि जांच के दौरान एस.आई.टी. ने केस (एफ.आई.आर. 153 तारीख़ 20 अगस्त, 2020 आई.पी.सी. की धारा 460/459 /458) के साथ सम्बन्धित प्रस्थितियों और भौतिक सबूतों को एकत्रित किया और पड़ताल के दौरान आई.पी.सी. की धारा 302, 307, 148, 149 भी जोड़ी गई। जांच में 100 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को शामिल किया गया। 15 सितम्बर को एस.आई.टी. को सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्धों, जिनको घटना के बाद सुबह के समय पर डिफेंस रोड़ पर देखा गया था, पठानकोट रेलवे स्टेशन के नज़दीक झुग्गियों में रह रहे थे। पुलिस ने छापा मारा और इन तीनों को काबू कर लिया। डी.जी.पी. के मुताबिक इनकी पहचान सावन ऊर्फ मैचिंग, मोहब्बत और शाहरुख ख़ान के तौर पर हुई है, जो मौजूदा समय में राजस्थान के जि़ला चिवाड़ा और पिलानी झुग्गियों के निवासी हैं। इनसे सोने की अंगूठी, महिला की एक अंगूठी, महिला की एक सोने की चेन और 1530 रुपए बरामद किए गए।

 प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि यह गैंग बाकियों के साथ मिलकर अपनी सरगर्मियाँ चला रहा था और उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के अन्य हिस्सों में पहले भी ऐसे कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। यह गैंग नहरों, रेलवे लाईनज़, हाई वोल्टेज तारों आदि कुदरती निशानों के बाद 2-3 के समूहों में अपराध वाले स्थानों की तरफ बढ़ते थे। सावन, जो उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है, ने एस.आई.टी. को बताया कि 12 अगस्त को वह चिरावा और पिलानी से एक ऑटो (पी.बी. 02 जी. 9025) जिसका मालिक नौसाऊ है, ग्रुप के तौर पर चले थे। नौसाऊ भी चिरावा की झुग्गियों में रह रहा था। नौसाऊ तीन अन्य समेत राशिद, रेहान, जबराना, वापहला, तवज्जल बीबी और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ शामिल था।यह व्यक्ति जगराओं (लुधियाना) पहुँचे, जहाँ तीन अन्य रींड़ा, गोलू और साजन भी साथ मिल गए। उन्होंने हार्डवेयर स्टोर से एक आरी, दो प्लायर और एक स्कर्यू ड्राइवर और लुधियाना में कपड़े की दुकान से कच्छे एवं बनयन खरीदीं। वह 14 अगस्त की रात को जगराओं में लूट करने के बाद पठानकोट की तरफ चले गए। डी.जी.पी. ने बताया कि पठानकोट के एस.एस.पी. गुलनीत खुराना के मुताबिक पठानकोट में संजू नाम का व्यक्ति जो इलाके से अच्छी तरह वाकिफ़ था, भी इनके साथ मिल गया। इस गैंग ने इलाके की रैकी भी की। 19 अगस्त की रात को 7-8 बजे के दरमियान निश्चित कार्य विधि के मुताबिक वह 2-3 व्यक्तियों के ग्रुपों में चले और खेत में तय जगह पर पहुँचे जहाँ राशिद, नौसाऊ और संजू उर्फ छज्जू लकड़ी की लाठियां लेने के लिए गए जहाँ उन्होंने नीलगिरी का वृक्ष काटा। रैकी के दौरान उन्होंने शटरिंग की दुकान की पहले ही पहचान की हुई थी, जहाँ बाँस की सीढिय़ों को चेन के साथ बांधा हुआ था। पहले दो घर जहाँ उन्होंने सीढिय़ाँ रखी थीं, में एक गोदाम और एक खाली घर था, जबकि तीसरा घर अशोक कुमार का था। दोषियों में से पाँच व्यक्ति छत वाले के पास से सीढिय़ाँ इस्तेमाल करके घर में दाखि़ल हुए, जहाँ उन्होंने तीन व्यक्तियों को चटाई पर पड़े देखा। घर में जाने से पहले उन्होंने इन तीनों के सिर में चोट मारी, जहाँ उन्होंने नकदी और सोने के गहने लेकर भागने से पहले दो अन्य व्यक्तियों पर हमला किया। इसके बाद दोषियों ने नहर पर पहुँचने के लिए खुले मैदान के द्वारा बिजली की हाई टेंशन तारों को पार किया, जहाँ वह रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के लिए दो-दो और तीन-तीन के समूहों में बाँटे गए। नकद और गहने आपस में बाँट लेने के बाद वह बिखर गए।  फऱार हुए 11 व्यक्तियों जिनमें से एक व्यक्ति की पहचान हो चुकी है, को काबू करने और इस गैंग की सम्मिलन वाली अन्य डकैतियों को सुलझाने के लिए जांच अभी भी जारी है।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab , PPCC , Suresh Raina

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD