Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

सुशांत मामला: एनसीबी ने शोविक के स्कूल के दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा को किया गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Sep 2020

Last updated on: Sep 15, 2020, 00:00 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शोविक चक्रवर्ती के स्कूल के दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा से पूछताछ करने के एक दिन बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि सुशांत की मौत के जांच के सिलसिले में उन्होंने यह गिरफ्तारी की है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मामले में सूर्यदीप की संलिप्तता पाए जाने के बाद एजेंसी ने उसे गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने मुंबई में उसके घर की तलाशी के बाद उसे बाहर निकाला।अधिकारी ने कहा कि उसे दिन में अदालत में पेश किया जाएगा। एनसीबी द्वारा इस मामले में यह अब तक की 15 वीं गिरफ्तारी है।14 जून को सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी रहस्यमयी मौत की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही हैं। इस मौत ने राजनीतिक स्तर पर और बॉलीवुड में खासी उथल-पुथल मचा दी है।इससे पहले एनसीबी ने 8 सितंबर को सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को, 4 सितंबर को रिया के भाई शोविक, सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और निजी स्टाफ दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया था।एनसीबी ने रविवार को 6 और लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें शोविक को ड्रग सप्लाई करने वाले लोग भी हैं। इन लोगों में करनजीत सिंह आनंद, ड्वेन फर्नांडिस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी के शामिल हैं।एनसीबी के एक सूत्र ने कहा कि एजेंसी ने रिया की मां संध्या का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। ड्रग्स की खरीद के लिए क्या संध्या के फोन से कॉल या मैसेज किए गए हैं, इस बारे में भी एनसीबी जांच करेगी।

 

Tags: Narcotics Control Bureau , NCB , Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , #JusticeForSushant , #JusticeforSSR , Sushant Case , Mumbai News , Showik Chakraborty , Suryadeep Malhotra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD