Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर सैयद सलाहुद्दीन का चैलेंज मंजूर हैं : सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कठुआ , 14 Sep 2020

Last updated on: Sep 14, 2020, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव और जम्मू कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के प्रभारी सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर सैयद सलाहुद्दीन ने जो पत्र लिखकर कि राजनीतिक नेताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा अन्य समाजसेवी, देशभक्तों को चेतावनी दी है उसका चैलेंज हम मंजूर करते हैं।आज जहां एक पत्रकार सम्मेलन में ग्रेवाल ने कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर सैयद सलाहुद्दीन, तू सामने आ, तेरे दिमाग का कीड़ा निकाल दिया जाएगा I उन्होंने कहा कि तू हमें समय और स्थान बता, वापस कैसे भेजना है यह देखना हमारा और हमारी सिक्योरिटी फोर्स इसका काम है।ग्रेवाल ने कहा कि हम तो खुद इंतजार कर रहे हैं कि किश्तवाड़ के भारतीय जनता पार्टी नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार, सरपंच अजय पंडित, कश्मीर के बांदीपोरा के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष वसीम बारी उनके पिता और भाई जैसे जैसे हजारों देशभक्तों, शूरवीर योद्धाओं का बदला लेने के लिए बेताब बैठे हैं। ग्रेवाल ने कहा कि देशभक्तों लोगों को जान से मारने की धमकियां देकर या मार कर आप खुद बच जाओगे।

ग्रेवाल ने कहा कि जम्मू और कश्मीर, और पंजाब के कुछ आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा, हरकत उल मुजाहिदीन, दीनदार अंजुमन, जैश ए मोहम्मद, बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान कमांडो फोर्स, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, अलकायदा हिंदुस्तान, अल बदर, जमात उल मुजाहिदीन स्टूडेंट इस्लामिक मोमेंट हिंदुस्तान, जमात उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान, जम्मू और कश्मीर इस्लामिक फ्रंट, ऑल उबर मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन भी इकट्ठे होकर पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सैयद सलाहुद्दीन तू दिल्ली के लाल किला पर हमले तथा संसद भवन पर हमले की बात करता है, साथ पत्र में यह भी लिख कर भेज देता की हमला करने वाले आतंकवादी कुत्ते की मौत मरे।ग्रेवाल ने जम्मू तथा कश्मीर के नेताओं तथा लोगों से कहां की घबराने की जरूरत नहीं, जब भी ऐसे लोग सामने नजर आते हैं उनको वही खत्म कर दो। ग्रेवाल फिर दोहराया कि पंजाब की तरह जम्मू और कश्मीर में भी आतंकवाद तथा आतंकवादियों का बिल्कुल सफाया कर देंगे।

 

Tags: Sukhminderpal Singh Grewal , National Secretary Bharatiya Janata Party Kisan Morcha , Bharatiya Janata Party , Kathua , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Rashtriya Swayamsevak Sangh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD