Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

कंगना ने सोनम को बताया 'माफिया बिंबो'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Sep 2020

Last updated on: Sep 10, 2020, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और फिल्म इंडस्ट्री में उनके सहकर्मियों के बीच जुबानी जंग जारी है और इस बार कंगना ने अभिनेत्री सोनम कपूर पर निशाना साधा है, क्योंकि वह सुशांत मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपना समर्थन दे रही हैं, जिन्हें कंगना ने 'स्मॉल टाइम ड्रगी' कहकर बुलाया है। कंगना ने गुरुवार शाम को अपने सत्यापित अकांउट से ट्वीट करते हुए कहा, "माफिया बिंबो ने अचानक मेरे घर की त्रासदी के माध्यम से रिया जी के लिए न्याय मांगना शुरू कर दिया है। मेरी लड़ाई लोगों के लिए है। मेरे संघर्षो की तुलना किसी स्मॉल टाइम ड्रगी से न करें, जो अपने दम पर स्टार बने शख्स के टुकड़ों पर पल रही थी। ऐसा करना बंद करें।"दरअसल, बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए कंगना के दफ्तर को नुकसान पहुंचाए जाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने लिखा था, "आंख के बदले आंख से तो पूरी दुनिया अंधी ही हो जाएगी।"सोनम ने अभिनेत्री दीया मिर्जा के एक ट्वीट पर अपना यह कमेंट दिया था, "कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की निंदा करती हूं। रिया के खिलाफ उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की निंदा करती हूं। मैं यहां किसी का पक्ष नहीं ले रही हूं, जो सही है उस पर अपनी बात रख रही हूं। याद रखें कि ऐसा आपके साथ भी हो सकता है।"

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sonam Kapoor , Rhea Chakraborty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD