Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हम 100 विशेष आर्थिक जोन स्थापित करेंगे: शेख हसीना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 28 Aug 2020

Last updated on: Aug 28, 2020, 00:00 IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने घोषणा की है कि उनकी सरकार औद्योगीकरण और अधिक रोजगार पैदा करने के लिए 100 विशेष आर्थिक जोन (एसईजेड) स्थापित कर रही है।उन्होंने गुरुवार को अपने आधिकारिक आवास गणभवन पर दो बिजली संयंत्रों, 11 ग्रिड सब-स्टेशनों और छह नई ट्रांसमिशन लाइनों का शुभारंभ करने के दौरान यह बात कही।हसीना ने कहा, "बिजली के उत्पादन के लिए बहुत बड़ी राशि खर्च की जा रही है। हम अब एलएनजी का आयात कर रहे हैं और हम अभी भी बिजली क्षेत्र को भारी मात्रा में सब्सिडी दे रहे हैं। लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि हमेशा सब्सिडी देना संभव नहीं है।"उन्होंने कहा, "हम पहले से ही देश के 97.5 प्रतिशत लोगों को बिजली प्रदान कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम 2021 तक 100 प्रतिशत लोगों को दे सकेंगे।"हसीना ने कहा कि देश के समग्र आर्थिक विकास के लिए उनकी सरकार ने 2021 तक 24,000 मेगावाट, 2030 तक 40,000 मेगावाट और 2041 तक 60,000 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की योजना बनाई है।उन्होंने कहा, "हमने बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्मशती वर्ष और 2021 में स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों की योजना बनाई है और हमारा लक्ष्य 2021 तक देश के हर घर को रोशन करना है।"उन्होंने कहा कि सरकार न केवल बिजली का उत्पादन और बिजली संयंत्रों का निर्माण कर रही है, बल्कि ट्रांसमिशन लाइनों की व्यवस्था भी कर रही है।हसीना ने कहा कि बिजली का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 47 प्रतिशत से बढ़कर 97.5 प्रतिशत हो गई है और ग्राहकों की संख्या 1 करोड़ से बढ़कर 3.74 करोड़ हो गई है।लॉन्च के दौरान, ऊर्जा विभाग के सचिव सुल्तान अहमद ने पिछले 11 वर्षों में सेक्टर के विकास पर 'पावर सेक्टर इन बांग्लादेश : फ्रॉम बंगबंधु टू बंगबंधु डॉटर' (बांग्लादेश में ऊर्जा क्षेत्र : बंगबंधु से बंगबंधु बेटी तक) शीर्षक से एक प्रेजेंटेशन दिया।इसके अलावा, बिजली क्षेत्र के विकास पर एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।कोरोनावायरस महामारी के बारे में हसीना ने कहा कि न केवल बांग्लादेश बल्कि पूरी दुनिया इसका सामना कर रही है।प्रधानमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे बीमारी से खुद को बचाने के लिए स्वास्थ्य नियमों का ठीक से पालन करें।

 

Tags: Bangladesh , Dhaka , Sheikh Hasina

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD