Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बिहार : सुशांत को न्याय, सीबीआई को संबल के लिए यज्ञ और हवन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 25 Aug 2020

Last updated on: Aug 25, 2020, 00:00 IST

 बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए उनके प्रशंसक अब भगवान से प्रार्थना करने में जुट गए हैं। उनके प्रशंसकों और बचपन के दोस्तों द्वारा मंगलवार को पटना के राजीवनगर मुहल्ले स्थिति आदि देव मंदिर में यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया। दिवंगत सिंह का बचपन राजीव नगर में ही गुजरा था। उनके घर के पास ही स्थित इस आदि देव मंदिर में मंगलवार को उनके प्रशंसकों और मित्रों द्वारा हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया।आयोजन कर रहे 'जस्टिस फॉर सुशांत' के विशाल सिंह ने बताया कि यज्ञ व हवन का कार्यक्रम सुशांत को न्याय दिलाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना की गई कि सीबीआई को भी इतना संबल दें कि वह मामले की तह तक जाकर दोषियों को सजा दिलाने में कामयाब हो सके।हवन में विशाल सिंह, आरसी सिंह, वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अभिषेक सिंह, जीवेश, अनुराग, ऐश्वर्य, विजय सिंह, अनमोल, मीनू कुमारी, शैली मिश्रा, अभिषेक आंनद शामिल हुए।कहा जा रहा है कि मुंबई से पटना आने के बाद सुशांत इस मंदिर में पूजा करने जरूर जाते थे।उल्लेखनीय है कि पटना के रहने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके मुंबई स्थित फ्लैट से बरामद किया गया था। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर ही रही थी कि सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में एक मामला दर्ज करवाया।बाद में इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को अनुशंसा कर दी गई। इसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD