Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीपीएल में खेलने से मुझे और राशिद को आईपीएल में मदद मिलेगी : नबी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

त्रिनिदाद , 21 Aug 2020

Last updated on: Aug 21, 2020, 00:00 IST

आफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नबी का मानना है कि कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने से उन्हें और उनके साथी राशिद खान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारी करने में मदद मिलेगी।यह दोनों खिलाड़ी इस समय सीपीएल में खेल रहे हैं।नबी सेंट लूसिया जाउक्स से खेल रहे हैं जबकि राशिद बारबाडोस त्रिडेंट्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल में दोनों सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं।इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा।नबी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा की यूएई में अच्छी खासी क्रिकेट खेलने के बाद वो और राशिद इन पिचों के आदि हो गए हैं।नबी ने कहा, "अफगानिस्तान ने अपने अधिकतर टी-20 मैच शरजाह में खेले हैं इसलिए मेरे लिए और राशिद के लिए आईपीएल के लिए यूएई जाना सही रहेगा। लेकिन सीपीएल में खेलने से निश्चित तौर पर हमें आईपीएल की तैयारी करने में मदद मिलेगी।"सीपीएल कोविड-19 के बीच शुरू होने वाली पहली क्रिकेट लीग है। कोविड-19 के कारण मार्च के मध्य से क्रिकेट बंद थी।नबी ने कहा, "लंबे आराम के बाद खेलना काफी मुश्किल होता है। कोविड-19 महामारी के कारण, मैं चार से पांच महीने घर पर रहा। हम सिर्फ ट्रेनिंग कर रहे थे लेकिन गेंदबाजी, बल्लेबाजी अभ्यास नहीं कर रहे थे।"हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "इसलिए शुरुआती कुछ मैचों में मुश्किल रहेगी। हालांकि हम जल्दी से जल्दी लय में आने की कोशिश करेंगे। हम सीपीएल में अच्छा करेंगे।

"सीपीएल में कोविड-19 के कारण मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेले जा रहे और यही आईपीएल में भी होगा। नबी को लगता है कि मैदान पर प्रशंसकों का न होना खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रभाव डालेगा।नबी से जब आईपीएल और सीपीएल जैसी बाकी लीगों के बीच अंतर के बारे में पूछा गयो तो उन्होंने कहा, "आईपीएल एक क्वालीटी लीग है और इसमें हाई प्रोफाइल खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। अधिकतर फ्रेंचाइजियों में कई राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं इसलिए आईपीएल में जो मैच खेले जाते हैं वो काफी प्रतिस्पर्धी होते हैं। आईपीएल की तुलना सीपीएल या विश्व की बाकी लीगों से नहीं की जा सकती।"35 साल के नबी ने भारत के महानतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की जिन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।नबी ने कहा, "धोनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और एक अच्छे इंसान हैं। मैंने उन्हें पहली बार लॉडर्स में 2006 में देखा था। मैंने उन्हें गेंदबाजी की थी। मुझे याद है कि हमने काफी सारी बातें की थीं। उन्होंने मुझसे अफगानिस्तान के बारे में और वहां क्या हो रहा है उसके बारे में पूछा था।"वहीं, नबी ने टी-20 विश्व कप के स्थगित होने पर भी अपनी राय रखी।उन्होंने कहा, "कोविड-19 महामारी को देखते हुए टी-20 विश्व कप को स्थगित करना अच्छा फैसला है। अगले साल हो सकता है कि स्थिति बेहतर हो और हम दर्शकों के सामने खेल सके।"अब टीमें अगले साल भारत में टी-20 विश्व कप ट्रॉफी के लिए जद्दोजहद करेंगी और नबी ने कहा कि अफगानिस्तान का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान के लिए टी-20 विश्व कप भारत में खेलना अच्छा अवसर रहेगा क्योंकि हम हमारे अधिकतर घरेलू मैच वहीं खेलते हैं। इसलिए यह अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के लिए अच्छी बात रहेगी।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Trinidad , Afghanistan , Mohammad Nabi , Caribbean Premier League , CPL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD