Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत परियोजनाओं को वर्गीकृत करने पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Aug 2020

Last updated on: Aug 19, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और शिमला शहर में सड़कों के विस्तारीकरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लोगों को लाभान्वित करने के लिए इन परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाने चाहिए।राज्यपाल ने यह बात आज राजभवन में शिमला स्मार्ट सिटी तथा विभिन्न परियोजनाओं के अन्तर्गत किए जा रहे विकासात्मक कार्यों के सम्बन्ध में स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही।शिमला नगर निगम के आयुक्त पंकज राय ने राज्यपाल को शहर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं और परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया।राज्यपाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत कार्यान्वित की जा रही परियोजनाएं  बड़ी परियोजनाओं, शीघ्र पूर्ण की जाने वाली छोटी परियोजनाओं तथा विचारधीन परियोजनाओं के रूप में वर्गीकृत की जानी चाहिए। उन्होंने सन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में कोरोना काल के दौरान 250 करोड़ से अधिक की परियोजना कार्यों को पूरा किया गया है। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से अधोसंरचना विकास को सुनिश्चित करने के लिए शिमला शहर पर बढ़ती जनसंख्या के बोझ के मद्देनजर शहर की परिधि में सेटलाइट उप-नगर के विकास पर भी बल दिया।

श्री दत्तात्रेय ने पदाधिकारियों को सड़कों पर बढ़ते यातायात के बोझ को कम करने के लिए शिमला शहर में सुरंगों के निर्माण के लिए योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने शहर के अन्दर फूड मार्ट स्थापित करने का भी सुझाव दिया।पंकज राय ने पावर प्वांइट के माध्यम से समार्ट सिटी शिमला की विस्तृत वस्तुस्थिति से राज्यपाल को अवगत करवाते हुए कहा कि शिमला समार्ट सिटी मिशन के तहत् 529.31 करोड़ रूपए की 28 परियोजनाओं में 23 विभाग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ढली सुरंग के समानांतर एक सुरंग का निमार्ण किया जाएगा जिसे एचपीआरआईडीसी द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत पर्यटन विभाग आईस स्केटिंग रिंक के विकास की परियोजना को क्रियान्वित करने का कार्य कर रहा है जिसके लिए सात करोड़ रूपए प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि चैड़ा मैदान से सीटीओ, संजौली चैक से लक्कड़ बाजार और सचिवालय के निकट छोटा शिमला से रिज़ तक बाइक शेयरिंग योजना की जाएगी जिसके लिए 30 सितम्बर तक कार्य आबंटित कर दिया जाएगा और जनवरी 2021 तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।राज्यपाल ने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शीघ््रा कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शलैन्द्र चैहान, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Governor , Governor of Himachal Pradesh , Smart City Project , Shimla Smart City , Commissioner Municipal Corporation Shimla , Pankaj Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD