Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

ईडी ने सुशांत के पूर्व कर्मचारियों से की पूछताछ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निजी कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसमें उनके घर काम करने वाले नौकर भी शामिल रहे। हालांकि दिवंगत अभिनेता के करीबी दोस्त पंकज दुबे उन लोगों में शामिल नहीं रहे, जिनसे ईडी ने पूछताछ की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ईडी के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत शुक्रवार को रजत मेवाती और दीपेश सावंत के बयान दर्ज किए।अधिकारी ने कहा कि सावंत सुशांत के घर पर नौकर थे और वह उन पांच लोगों में से थे, जिन्होंने 14 जून को उनके बांद्रा के फ्लैट में दिवंगत अभिनेता का शव देखा था।ईडी ने दुबे से पूछताछ नहीं की। ईडी के एक सूत्र ने पहले आईएएनएस से बात करते हुए दुबे के नाम का उल्लेख किया था।मेवाती सुशांत के अकाउंटेंट थे। उनसे दिवंगत अभिनेता के वित्तीय मामलों और खातों के बारे में पूछा गया। ईडी ने उनसे पूछा कि उन्होंने अपनी नौकरी क्यों छोड़ी और उन्हें भुगतान के लिए कौन निर्देश देता था। अधिकारी विशेष रूप से यह जानना चाहते थे कि क्या अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें इस संबंध में कभी कोई निर्देश दिए थे।

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि दिवंगत अभिनेता अपनी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई का भुगतान कर रहे थे। हालांकि अंकिता लोखंडे ने अपनी बैंक स्टेटमेंट की प्रतियां सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसका खंडन किया है।उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "यहां मैं सभी अटकलों को रोकना चाहती हूं। मैं इससे ज्यादा पारदर्शी नहीं हो सकती। यहां मैं अपने फ्लैट के रजिस्ट्रेशन और एक जनवरी 2019 से एक मार्च 2020 तक अपने बैंक अकाउंट्स की पूरी डीटेल दे रही हूं। मेरे अकाउंट से हर महीने ईएमआई कटी। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। सुशांत को न्याय मिले।"दरअसल इंडिया टुडे डॉट इन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुशांत मलाड में 4.5 करोड़ रुपये की कीमत वाले एक फ्लैट के लिए किस्त भर रहे थे, जहां अंकिता कथित तौर पर रहती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें ईडी के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। इसके कुछ घंटे बाद ही अंकिता ने ट्वीट करते हुए स्थिति साफ कर दी कि वह अपने फ्लैट की किस्त खुद ही भर रहीं हैं।लोखंडे 14 जून को सुशांत की मौत के बाद से मुखर हैं और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहीं हैं। वह दिवंगत अभिनेता के परिवार के दावों का भी लगातार समर्थन कर रहीं हैं।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , Ankita Lokhande , #GlobalPrayers4SSR #CBIForSSR #Warriors4SSR #JusticeForSushant #Godiswithus , Enforcement Directorate , ED , Money Laundering Act , PMLA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD