Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

अंकिता लोखंडे ने सुशांत द्वारा ईएमआई चुकाने की रिपोर्ट के बाद साझा किए बैंक स्टेटमेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका व अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने बैंक स्टेटमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। ये कदम उन्होंने रिपोर्ट्स में ये दावा किए जाने के बाद उठाया है, जिनमें कहा जा रहा था कि दिवंगत अभिनेता सुशांत, अंकिता के फ्लैट की ईएमआई का भुगतान कर रहे थे। अंकिता ने शनिवार को ट्वीट कर जनवरी 2019 से मार्च 2020 तक के अपने बैंक स्टेटमेंट की प्रतियां साझा कीं। साथ ही उन्होंने लिखा, "मैं सभी कयासों को खत्म करती हूं। मेरे फ्लैट के रजिस्ट्रेशन और इसकी हर महीने (01/01/19 से 01/03/20) तक मेरे खाते से ईएमआई कटने की ये डिटेल्स देखें। इसके अलावा मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।"इंडिया टुडे डॉट इन की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सुशांत मलाड में 4.5 करोड़ के एक फ्लैट के लिए किस्तें चुका रहे थे, जहां 'कथित तौर पर' अंकिता रहती हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह जानकारी उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों से मिली है। शुक्रवार शाम को इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अंकिता ने आधी रात को यह ट्वीट किया।इस बीच ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के लिए शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के निजी कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसमें उनके नौकर भी शामिल थे। ईडी के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत पंकज दुबे, रजत मेवाती और दीपेश सावंत के बयान दर्ज किए हैं।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , Ankita Lokhande , #GlobalPrayers4SSR #CBIForSSR #Warriors4SSR #JusticeForSushant #Godiswithus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD