Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मुख्यमंत्री द्वारा चीन और पाकिस्तान से सरहदी खतरे के साथ लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान

स्वतंत्रता संग्रामियों, सुरक्षा बलों, कोरोना योद्धाओं और अन्यों को किया सलाम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर (मोहाली) , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

चीन और पाकिस्तान दोनों से लगातार खतरे की चेतावनी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को कहा कि पंजाब सरहदों पर दुश्मन के साथ लड़ाई में हमेशा अग्रणी रहा है।यहाँ स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा लहराने के उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरहदों पर बढ़ रहे तनाव के कारण भारत किसी भी खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहा है।हाल ही में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों पर किये गए वहशी हमले को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान हर रोज फायरिंग कर रहा है जबकि दूसरी तरफ चीन बात तो दोस्ती की करता है परन्तु वास्तव में हमारी कौम के लिए खतरा बना हुआ है। भारत ने पाकिस्तान को हमेशा उपयुक्त जवाब दिया है जो कि इनसे निपटने का एकमात्र तरीका है, मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि चीन के साथ भी सख्ती से निपटने की जरूरत है।लाखों भारतीयों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गऐ योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी हर जंग में आगे होकर लड़े हैं। उन्होंने कहा कि काले पानी (अंडेमान टापू) की सेलुलर जेल में उकेरे हजारों पंजाबियों के नाम उनके अमर होने की गवाही देते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोविड महामारी के कारण स्वतंत्रता दिवस के समारोह इस साल पिछले सालों के मुकाबले थोड़े संक्षिप्त हैं परन्तु यह समय उन स्वतंत्रता संग्रामियों की बलियों को याद करने का है जिनके कारण हमें स्वतंत्रता हासिल हुई है।
उन्होंने कहा कि यह समय मुल्क की सरहदों की रक्षा कर रहे सुरक्षा बलों को सलाम करने का भी है।पंजाब के स्वतंत्रता संग्रामियों को श्रद्धाँजलि देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्वतंत्रता संग्रामियों की तीसरी पीढ़ी को सभी लाभ देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।इसी दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पैरामैडिकस और स्वास्थ्य वर्करों को जो कोविड के अदृश्य दुश्मन के साथ लगातार लड़ रहे हैं और गैर-सरकारी संस्थाओं और धार्मिक संगठनों जिनके द्वारा लाकडाउन के समय के दौरान भोजन और दवाएँ मुहैया करवाने के लिए अथक यत्न किये गए, को भी सलाम किया। उन्होंने किसानों द्वारा लाकडाउन के समय कौम के लिए खाद्य पदार्थ पैदा करने का महान काम करने और सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मुश्किल भरे समय के दौरान लोगों को उपलब्ध करवाई गई सेवाओं का भी विशेष जिक्र किया।मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के लोगों द्वारा महामारी को काबू करने के लिए सुरक्षा उपायों को अपनाने में दिए योगदान, विद्यार्थियों जिन्होंने आनलाईन शिक्षा के तरीकों को संजीदगी के साथ अपनाया और अध्यापकों जिनके द्वारा आनलाईन सामग्री तैयार करने के लिए दिन-रात एक किया गया ताकि विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहें, की भी विशेष प्रशंसा की।उन्होंने महामारी के चलते आई आर्थिक मंदी में से निकलने के लिए पूरी दृढ़ता दिखाने वाले उद्योगपतियों की सराहना के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र के कामगार, जिनको महामारी के मूलभूत डर के कारण मजबूरी बस पंजाब छोड़कर पंजाब सरकार द्वारा रेलों के किये बंदोबस्त के जरिये अपने गृह राज्यों को लौटना पड़ा था, द्वारा पंजाब सरकार पर जताए पूर्ण भरोसे स्वरूप वापस लौटकर पहले जितनी ही प्रतिबद्धता के साथ काम शुरू किये जाने की भी सराहना की गई।


 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , S.A.S.Nagar Mohali , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab , Independence Day , 15 August , 74th Independence Day , Independence Day of India , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD