Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा जारी

लोगों के एक-एक पैसे के नुकसान की भरपायी की जायेगी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Ranbir Singh Bhullar, Rajnish Dahiya, Fauja Singh Sarari, Naresh Kataria, DC Ferozepur, Deputy Commissioner Ferozepur, Ferozepur, Rajesh Dhiman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर , 14 Jul 2023

Last updated on: Jul 14, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा जारी रखते हुये ऐलान किया कि राज्य सरकार लोगों के एक-एक पैसे के नुकसान का मुआवज़ा देगी। बचाव और राहत कामों का निरीक्षण करने के लिए गाँव निहाला लवेरा का दौरा करने पहुँचे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण फसलों, घरों और अन्य के नुकसान का पता लाने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जायेगी। 

उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिशनरों को बरसात के कारण हुए नुकसान का पहल के आधार पर पता लगाने के लिए तुरंत गिरदावरी करने के लिए डिप्टी कमिशनरों को विस्तृत हिदायतें जारी की गई हैं। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार कुदरत के कहर से उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ज़मीनी स्तर पर स्थिति का जायज़ा लेने के लिए व्यापक स्तर पर कोशिश की है। भगवंत मान ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करना राज्य सरकार का फर्ज है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य के दूर-दराज के इलाकों में हरेक जरूरतमंद व्यक्ति तक भी सहायता मुहैया करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राहत यकीनी बनाने पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है जिससे लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य के बुरी तरह प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कामों को पूरा करने को पहल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी डैम सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी के तेज बहाव के कारण कई स्थान पर खेतों में धान की फ़सल तबाह हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार जल्दी किसानों को अधिक उपज देने वाली धान की किस्मों की पनीरी मुफ़्त मुहैया करवाएगी। 

भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही कृषि यूनिवर्सिटी, पनसीड, कृषि विभाग और अन्यों को इन किस्मों की पनीरी तैयार करने के निर्देश दे दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पनीरी अगले चार-पाँच दिनों में तैयार हो जायेगी, जिसके बाद यह किसानों को मुफ़्त बांटी जायेगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 15 जिले बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं, जहाँ ज़रूरत पड़ने पर यह पनीरी अन्नदाताओं को दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार राज्य के किसानों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह जान कर खुशी हुई है कि राज्य में बाढ़ का पानी तेज़ी से घट रहा है, जिस कारण राहत और बचाव कामों में तेज़ी आ रही है। उन्होंने राहत कामों में राज्य सरकार को सहयोग देने के लिए बी. एस. एफ. / एन. डी. आर. एफ. की टीमों की भी सराहना की। 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को मुश्किल हालात में लोगों की सेवा करने के लिए जाना जाता है और हम इस चुनौती को भी पार कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों ने इस संकट का मुकाबला करने के लिए एक बार फिर हौसला और लामिसाल साहस दिखाया है। 

उन्होंने कहा कि पंजाबियों को हर तरह की कठिनाईयों के साथ लड़ने के अद्वितीय जज़बे की बख्शीश है, जिस कारण पंजाबी हरेक मुश्किल में से निकल कर आज यहाँ तक पहुँचे हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल की सांझ और सदभावना दिखाते हुये एक दूसरे की मदद की है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Ranbir Singh Bhullar , Rajnish Dahiya , Fauja Singh Sarari , Naresh Kataria , DC Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur , Rajesh Dhiman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD