Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

जय राम ठाकुर ने की जिला कांगड़ा में विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 08 Aug 2020

Last updated on: Aug 08, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के इस संकट में कांगड़ा जिला के दौरे का मुख्य उद्देश्य जिला में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और उनके द्वारा की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करना है।जय राम ठाकुर ने कहा कि आज जयसिंहपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 44 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया था, जिससे बैजनाथ विधानसभा की 12 पंचायतों के लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और सक्षम नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए इतिहास बन गया है और भारत का अब एक संविधान और एक निशान है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही यह संभव हो पाया है। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे भेदभाव के कारण देश में आ रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने में मदद मिलेगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि बैजनाथ के लोगों ने पीएम केयर्ज और सीएम कोविड फंड के लिए उदारतापूर्वक योगदान दिया है और भाजपा महिला मोर्चा ने फेस मास्क तैयार कर लोगों को वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कोरोना महामारी पर नियंत्रण करना सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता कोरोना महामारी पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जब राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया था, तो कांग्रेस नेता आधारहीन आरोप लगा रहे थे कि राज्य सरकार देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए  लोगों के बारे में चिंतित नहीं है। अब जब राज्य सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे दो लाख से अधिक लोगों को वापस लाया है, तो वही नेता यह बात कह रहे हैं कि सरकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण को राज्य में ला रही है।जय राम ठाकुर ने कहा कि हरोली-उतराला सड़क के लिए एफआरए और एफसीए से अनुमति मिलते ही सड़क का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा।राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि वह राज्य सभा में क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को उठाकर कांगड़ा के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए 44 करोड़ रुपये की लागत से बैजनाथ और जयसिंहपुर क्षेत्र के बैजनाथ, लंबागांव और पंचरूखी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए चढिहार खास की पेयजल आपूर्ति योजना के शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया।विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, विधायक विशाल नेहरिया और अरुण कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक दुलो राम उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Baijnath , Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD