Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोविड महामारी में भी विकास कार्य प्रभावित न हो यह सुनिश्चित कर रही है सरकार : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 08 Aug 2020

Last updated on: Aug 08, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के इस संकट में कांगड़ा जिला के दौरे का मुख्य उद्देश्य जिला में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और उनके द्वारा की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करना है। जय राम ठाकुर ने कहा कि आज जयसिंहपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 44 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया था, जिससे बैजनाथ विधानसभा की 12 पंचायतों के लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और सक्षम नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए इतिहास बन गया है और भारत का अब एक संविधान और एक निशान है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही यह संभव हो पाया है। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे भेदभाव के कारण देश में आ रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने में मदद मिलेगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि बैजनाथ के लोगों ने पीएम केयर्ज और सीएम कोविड फंड के लिए उदारतापूर्वक योगदान दिया है और भाजपा महिला मोर्चा ने फेस मास्क तैयार कर लोगों को वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कोरोना महामारी पर नियंत्रण करना सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता कोरोना महामारी पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जब राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया था, तो कांग्रेस नेता आधारहीन आरोप लगा रहे थे कि राज्य सरकार देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए  लोगों के बारे में चिंतित नहीं है। अब जब राज्य सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे दो लाख से अधिक लोगों को वापस लाया है, तो वही नेता यह बात कह रहे हैं कि सरकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण को राज्य में ला रही है।जय राम ठाकुर ने कहा कि हरोली-उतराला सड़क के लिए एफआरए और एफसीए से अनुमति मिलते ही सड़क का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा।राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि वह राज्य सभा में क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को उठाकर कांगड़ा के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए 44 करोड़ रुपये की लागत से बैजनाथ और जयसिंहपुर क्षेत्र के बैजनाथ, लंबागांव और पंचरूखी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए चढिहार खास की पेयजल आपूर्ति योजना के शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया।विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, विधायक विशाल नेहरिया और अरुण कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक दुलो राम उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Baijnath , Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD